UP Gold Silver Price Today: सोना टूटकर आया 61 हजार नीचे, चांदी 500 रुपये हुए सस्ती, जानिए अपने शहर का ताजा भाव

UP Gold Silver Price Today: सोमवार को लखनऊ में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 80 रुयए सस्ता होकर 60,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जानें चांदी का क्या भाव है?

Update:2023-04-24 16:00 IST
UP Gold Silver Price Today: (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 24 April 2023: यूपी सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के ताजा भाव जारी कर दिये हैं। प्रदेश में सोमवार को लोगों को सोना चांदी के भाव राहत मिली है। हालांकि चांदी की तुलना में सोने मिली राहत काफी मामूली है। सूबे में आज सोने के भाव में 80 रुपये की गिरावट आई है, जिसके बाद सोना 60 हजार पार कारोबार कर रहे है। वहीं चांदी के भाव जोरदार गिरावट आई है और यह 500 रुपये प्रति किलो टूटे है। इसके बाद प्रदेश में चांदी 60 हजार के पास पहुंच गई है। ऐसे अगर आप सोना चांदी को खरीदने या फिर निवेश करने का मन बना रहा है तो आज का दिन कुछ राहत वाला है।

लखनऊ में सोने का भाव

सोमवार को लखनऊ में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 80 रुयए सस्ता होकर 60,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना 100 रुपये सस्ता होकर 55,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले 24 कैरेट सोना 60,940 रुपये और 22 कैरेट सोना 55,850 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

लखनऊ में चांदी का रेट

सोमवार को लखनऊ में सोने की तुलना में चांदी के भाव ज्यादा गिरावट आई है। शहर में 999 शुद्धता वाली चांदी 500 कम होकर 76,400 रुपये प्रतिकिलो पर कारोबार कर रहे है। इससे पहले रविवार को चांदी 76,900 रुपये प्रतिकिलो पर थी।

अन्य शहर में सोना का रेट्स

कानपुर

55,750 (22 कैरट)

60,860 (24 कैरट)

आगरा

55,750 (22 कैरट)

60,860 (24 कैरट)

नोएडा

55,750 (22 कैरट)

60,860 (24 कैरट)

गाजियाबाद

55,750 (22 कैरट)

60,860 (24 कैरट)

वाराणसी

56,100 (22 कैरट)

60,860 (24 कैरट)

मथुरा

55,750 (22 कैरट)

60,860 (24 कैरट)

जानें कैसे पता चलती है सोने की शुद्धता

आपको बता दें कि सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के जो भाव जारी होते हैं, वह सांकेतिक होते हैं। इसमें किसी भी प्रकार का GST और अन्य टैक्स नहीं जुड़ा होता है। सही भाव की जानकारी के लिए आपको अपने नजदीकी सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। सर्राफा बाजार से सोना खरीदते वक्त हॉलमार्क जरुर चेक करें। हॉलमार्क सोने की शुद्धता और असली की पहचान करता है। इसके अलावा आप चाहें तो सोने की शुद्धता केंद्र सरकार के बीआईएस केयर एप की पता कर सकते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें सोना का भाव

कीमती आभूषण के खरीदार सोना के भाव की जानकारी घर बैठे फोन से पता कर सकते हैं। इसलिए उन्हें 8955664433 नवंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके बाद आपके फोन पर 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भाव पता चल जाएंगे। केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टी के अलावा सर्राफा बाजार में शनिवार और रविवार को सोना चांदी के भाव जारी नहीं किये जाते हैं।

Tags:    

Similar News