Gold Silver Price Today: घटी इम्पोर्ट ड्यूटी....सोना 2,990 रुपये तो चांदी 3500 रुपए टूटी, जानें अपने शहरों के रेट

Gold Silver Price Today: लखनऊ सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के दाम में जोरदार की गिरावट आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 2,990 रुपये सस्ता हुआ है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-24 01:55 GMT

Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today: अगर आप बाजार से सोना या फिर चांदी को लेने जा रहे हैं तो एक बार इसके रेट जरूर पता कर लें,क्योंकि पिछले कुछ दिनों से बाजार में कीमती आभूषण के भाव में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला है। दरअसल, मोदी सरकार ने बजट-2024 में सोना और चांदी पर इंम्पोर्ट ड्यूटी मे भारी कटौती करने की घोषणा की है, जिसका सरकार इसके दाम पर देखने को मिला है। यूपी में 24 जुलाई को सोना और चांदी के भाव में जोरदार गिरावट हुई है। इस गिरावट के बाद सोना जहां 71 हजार रुपये पर ट्रेंड कर रहा है, जबकि चांदी 90 हजार से नीचे पहुंच गई है।

गोल्ड 3000 रुपए सस्ता

लखनऊ सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के दाम में जोरदार की गिरावट आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 2,990 रुपये सस्ता हुआ है, जिसके बाद यह 71,010 रुपए प्रति 10 ग्राम आ गया है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना 2750 रुपए कम होकर 65,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। बता दें कि बीते कुछ दिनों के अंतराल में सोने में यह सबसे बड़ी गिरावट आई है। इससे पहले मंगलवार को सोने के भाव में हल्की गिरावट आई थी। तब 24 कैरेट सोना 74,000 व 22 कैरेट सोना 67,850 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी 3500 रुपए लुढ़की

लखनऊ बुलियन मार्केट में सोने की तरह चांदी के भाव में भी जोरदार की गिरावट आई है। शहर में बुधवार को चांदी 3500 रुपए किलो टूटी है। इसके बाद यह 88,000 रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले मंगलवार को चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ था और यह 91,500 रुपये पर थी।

जानिए शहरवार सोने के भाव

कानपुर

65,100 (22 कैरट)

71,010 (24 कैरट)

आगरा

65,100 (22 कैरट)

71,010 (24 कैरट)

नोएडा

65,100 (22 कैरट)

71,010 (24 कैरट)

गाजियाबाद

65,100 (22 कैरट)

71,010 (24 कैरट)

वाराणसी

65,100 (22 कैरट)

71,010 (24 कैरट)

मथुरा

65,100 (22 कैरट)

71,010 (24 कैरट)

इतनी घटाई सरकार ने इम्पोर्ट ड्यूटी

केंद्र सरकार ने बजट में सोना, चांदी और प्लेटिनम पर इम्पोर्ट ड्यूटी पर तगड़ी गिरावट की है। इस कटौती से सोना और चांदी के भाव में जोरदार गिरावट आई है। सरकार ने सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी को घटाकर 6 फीसदी कर दिया है। पहले इस पर 15 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी लगती थी। सरकार ने प्लेटिनम पर लगी इंपोर्ट ड्यूटी को घटाकर 6.4% कर दिया है। पहले सरकार इस पर 15.4% इंपोर्ट ड्यूटी चार्ज करती थी। इंपोर्ट ड्यूटी की कटौती से एक किलो में सोना करीब 5 लाख रुपये की गिरावट आई है।

मिस्ड कॉल से पता जानें दाम

इंडियन बुलियन मार्केट में सोना-चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News