UP Gold Silver Price Today: शादी खरीदारों को झटका, फिर बढ़ गए सोना चांदी के भाव: जानें अब अपने जिले का रेट्स

UP Gold Silver Price Today: मंगलवार को लखनऊ में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में तेजी आई है। शहर में आज 24 कैरेट सोना 220 रुपये महंगा होकर 61,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

Update:2023-04-25 15:53 IST
UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 25 April 2023: अगर आप शादियों के लिए सोना और चांदी को खरीदने का आज मन बना रहे हैं तो फटाफट इसके लेटेस्ट भाव पता कर लें। यूपी सर्राफा बाजार में 25 अप्रैल मंगलवार को कीमती आभूषण सोना और चांदी के लेटेस्ट भाव जारी हो गए हैं। प्रदेश में मंगलवार को सोना और चांदी के भाव में तेजी आई है। सोना 200 रुपए से अधिक महंगा हुआ है, जबकि चांदी 300 रुपये प्रति किलो महंगी हुई है। ऐसे में उन ग्राहकों को बड़ा झटका मिला है, जो आज शादी के लिए सोना चांदी की खरीदारी के लिए बाजार जाने वाले हैं।

लखनऊ में सोने का भाव

मंगलवार को लखनऊ में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में तेजी आई है। शहर में आज 24 कैरेट सोना 220 रुपये महंगा होकर 61,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना 250 रुपए चढ़कर 56 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर हो गया है। इससे पहले सोना सोमवार को गिरावट आई थी। 24 कैरेट सोना 60,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। 22 कैरेट सोना 55,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।

लखनऊ में चांदी का रेट

सर्राफा बाजार के मुताबिक, लखनऊ में मंगलवार को चांदी के भाव में भी तेजी आई है। शहर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 300 रुपये महंगा होकर 76,700 रुपये प्रति किलो पर पहुंची गई है। इससे पहले सोमवार को चांदी 76,400 रुपये प्रतिकिलो थी।

अन्य शहर में सोना का रेट्स

कानपुर

56,000 (22 कैरट)

61,080 (24 कैरट)

आगरा

56,000 (22 कैरट)

61,080 (24 कैरट)

नोएडा

56,000 (22 कैरट)

61,080 (24 कैरट)

गाजियाबाद

56,000 (22 कैरट)

61,080 (24 कैरट)

वाराणसी

56,000 (22 कैरट)

61,080 (24 कैरट)

मथुरा

56,000 (22 कैरट)

61,080 (24 कैरट)

जानें कैसे पता चलती है सोने की शुद्धता

आपको बता दें कि सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के जो भाव जारी होते हैं, वह सांकेतिक होते हैं। इसमें किसी भी प्रकार का GST और अन्य टैक्स नहीं जुड़ा होता है। सही भाव की जानकारी के लिए आपको अपने नजदीकी सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। सर्राफा बाजार से सोना खरीदते वक्त हॉलमार्क जरुर चेक करें। हॉलमार्क सोने की शुद्धता और असली की पहचान करता है। इसके अलावा आप चाहें तो सोने की शुद्धता केंद्र सरकार के बीआईएस केयर एप की पता कर सकते हैं।

मिस्ड कॉल से जाने सोने के भाव

कीमती आभूषण के खरीदार सोना के भाव की जानकारी घर बैठे फोन से पता कर सकते हैं। इसलिए उन्हें 8955664433 नवंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके बाद आपके फोन पर 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भाव पता चल जाएंगे। केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टी के अलावा सर्राफा बाजार में शनिवार और रविवार को सोना चांदी के भाव जारी नहीं किये जाते हैं।

Tags:    

Similar News