Sona Chandi Ka Bhav Today: यूपी में सोना चांदी नए रेट्स जारी, जानें आज किसके गिरे दाम

Sona Chandi Ka Bhav Today: लखनऊ सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के भाव कम हुए हैं। आज सोना 50 रुपये सस्ता हुआ है। जिसके बाद 24 कैरेट सोना 63,150 रुपए 10 ग्राम पर आ गया है।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-01-25 01:34 GMT

UP Gold Silver Price Today: यूपी सर्राफा बाजार (UP bullion market) में 25 जनवरी को सोना चांदी (Gold Silver) की नई कीमतें जारी हो गई हैं। गुरुवार को सूबे में कीमती आभूषण सोना और चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव दिखाई दिया है। इस वजह से आज सोने के भाव जहां हल्की गिरावट देखी गई है तो वहीं चांदी के तेज हुए हैं। सोना गिरने के बाद 63 हजार पर कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि चांदी तेज होने के बाद 75 हजार रुपये पार चली गई है।

सोना में गिरावट 

लखनऊ सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के भाव कम हुए हैं। आज सोना 50 रुपये सस्ता हुआ है। जिसके बाद 24 कैरेट सोना 63,150 रुपए 10 ग्राम पर आ गया है। इसके अलावा 22 कैरेट सोना भी 50 रुपए टूटा है और यह 57,900 रुपये 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले यूपी में लगातार तीन सोने के दाम में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला था। बुधवार, मंगलवार और सोमवार को शहर में इसके भाव स्थिर रहे थे और 63,200 रुपये 10 ग्राम पर कारोबार किया था।

चांदी 300 रुपये उछला

लखनऊ सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी के दाम में वृद्धि हुई है। चांदी 300 रुपये तेज हुई है और यह 75,300 रुपए किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले बुधवार को यहां इसमें गिरावट आई थी। चांदी 500 रुपये किलो सस्ती हुई थी, जिसके बाद यह 75 हजार रुपये किलो पर पहुंच गई थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

57,900 (22 कैरट)

63,150 (24 कैरट)

आगरा

57,900 (22 कैरट)

63,150 (24 कैरट)

नोएडा

57,900 (22 कैरट)

63,150 (24 कैरट)

गाजियाबाद

57,900 (22 कैरट)

63,150 (24 कैरट)

वाराणसी

57,900 (22 कैरट)

63,150 (24 कैरट)

मथुरा

57,900 (22 कैरट)

63,150 (24 कैरट)

ऐसे तय किये जाते हैं सोने के दाम

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Tags:    

Similar News