बजट का असर: यूपी में चांदी फिर 500 रुपए टूटी, 24 कैरेट गोल्ड पहुंचा इस भाव पर, जानें नए रेट्स

Gold Silver Price Today: लखनऊ बुलियन मार्केट में गुरुवार को चांदी के भाव में फिर आई गिरावट आई है। चांदी 500 रुपये टूटी है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-25 01:35 GMT

Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today: बजट का असर सोना और चांदी पर दिखाई पड़ रहा है। जो सोना पहले 75 हजार के पास पहुंच गया था, वह अब 70 हजार की चाल पर आ गया है। इसी तरह जो चांदी 98 हजार रुपये तक पहुंच गई थी, वह अब 80 हजारी की चाल पर पहुंच गई है। ऐसे में सोना चांदी को खरीदने का एक शानदार मौका बना गया है। यूपी में 25 जुलाई को सोना और चांदी लेटेस्ट रेट जारी हो गए हैं। गुरुवार को सोना गिरावट के बाद स्थिर बना है तो वहीं चांदी 500 रुपये किलो टूटी है।

लखनऊ में सोना इस दाम पर

लखनऊ सर्राफा बाजार में बुधावार को सोने के भाव में जोरदार की गिरावट आई थी। इस गिरावट पर गुरुवार को शहर में सोने के भाव स्थिर हैं। 24 कैरेट सोना आज 71,010 रुपये 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना 65,100 रुपए 10 ग्राम पर है। बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट के दौरान सोना और चांदी में इंम्पोर्ट ड्यूटी में कटौती की घोषणा की थी। इसको घटाकर 6 फीसदी कर दिया था, जो पहले 15 फीसदी थी। इस कटौती का असर सोने के भाव में दिखा। बुधवार सोना 2990 रुपये तक टूटा। इसके बाद 24 कैरेट सोना 71,010 पर आ गया तो वहीं, 22 कैरेट सोना 65,100 पर आ गया।

चांदी फिर 500 रुपये टूटी

लखनऊ बुलियन मार्केट में गुरुवार को चांदी के भाव में फिर आई गिरावट आई है। चांदी 500 रुपये टूटी है। इस गिरावट के बाद यह 87,500 रुपये किलो पर आ गया है। इससे पहले बुधावार को इसमे 3,500 रुपए की गिरावट आई थी और यह 88 हजार रुपये पर पहुंच गया था। चांदी में इतने बड़ी गिरावट सरकार द्वारा इसमें सीमा शुल्क में कटौती की वजह से आई है। सरकार ने सोना और चांदी मे सीमा शुल्क को 15 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी कर दिया है।

जानिए शहरवार सोने के भाव

कानपुर

67,850 (22 कैरट)

74,000 (24 कैरट)

आगरा

67,850 (22 कैरट)

74,000 (24 कैरट)

नोएडा

67,850 (22 कैरट)

74,000 (24 कैरट)

गाजियाबाद

67,850 (22 कैरट)

74,000 (24 कैरट)

वाराणसी

67,850 (22 कैरट)

74,000 (24 कैरट)

मथुरा

67,850 (22 कैरट)

74,000 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से पता जानें अपने शहर के भाव

इंडियन बुलियन मार्केट में सोना-चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

कैसे पता करें सोने की शुद्धता

ISO (Indian Standard Organization) सोने की शुद्धता जानने के लिए हॉल मार्क जारी करता है। इन मार्कों से आपको सोने की प्योरिटी का अंदाजा मिला है कि आप जो सोना खरीदे हैं, वह कितना शुद्ध है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। यह अंक सोने की शुद्धता की पहचान करवाते हैं।

Tags:    

Similar News