Gold Silver Price Today: UP में लगातार टूट रहा कीमती आभूषण, जानें आपके शहर में आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर

Gold Silver Price Today: लखनऊ सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। शहर में 24 कैरेट सोना स्थिर होन के बाद 72,380 रुपए 10 ग्राम पर है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-06-26 01:56 GMT

Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today: यूपी सर्राफा बाजार में 26 जून को सोना और चांदी की लेटेस्ट कीमतें जारी हो गईं। बुधवार को प्रदेश में सोना स्थिर रहा है, जबकि चांदी के भाव में जोरदार की गिरावट देखने को मिली है। चांदी 700 रुपये किलो सस्ती हुई है। इसके बाद यह 91 हजार पर ट्रेंड कर रही है। ऐसे में अगर आप बाजार से आज सोना और चांदी के भाव को खरीदने जा रहे हैं तो आपको कुछ राहत मिलेगी।

सोना इस पहुंचा इस भाव

लखनऊ सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। शहर में 24 कैरेट सोना स्थिर होन के बाद 72,380 रुपए 10 ग्राम पर है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 66,400 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले मंगलवार को इसमें कुछ रुपयों की गिरावट आई थी। तब 24 कैरेट सोना 150 रुपये सस्ता होकर 72,380 रुपए 10 ग्राम पर था, जबकि 22 कैरेट सोना 100 रुपए कम होकर 66,400 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी इतने रुपये टूटी

लखनऊ सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट आई है। बुधवार को चांदी 700 रुपये किलो टूटी है। इसके बाद यह 91 हजार रुपये किलो आ गई है। इससे पहले मंगलवार को इसमें 300 रुपये किलो की गिरावट आई थी और यह 91,700 रुपये किलो पर थी।

जानिए शहरवार सोने के भाव

कानपुर

67,300 (22 कैरट)

73,400 (24 कैरट)

आगरा

67,300 (22 कैरट)

73,400 (24 कैरट)

नोएडा

67,300 (22 कैरट)

73,400 (24 कैरट)

गाजियाबाद

67,300 (22 कैरट)

73,400 (24 कैरट)

वाराणसी

67,300 (22 कैरट)

73,400 (24 कैरट)

मथुरा

67,300 (22 कैरट)

73,400 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से पता करें अपने शहर का रेट्स

इंडियन बुलियन मार्केट में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

कैसे पता करें सोने की शुद्धता

ISO (Indian Standard Organization) सोने की शुद्धता जानने के लिए हॉल मार्क जारी करता है। इन मार्कों से आपको सोने की प्योरिटी का अंदाजा मिला है कि आप जो सोना खरीदे हैं, वह कितना शुद्ध है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। यह अंक सोने की शुद्धता की पहचान करवाते हैं।

Tags:    

Similar News