UP Gold Silver Price Today: सोना ने दिखाई तेजी तो चांदी ने खोई चमक, जानें अपने शहर के 24 कैरेट सोने के भाव

UP Gold Silver Price Today 27 April 2023: लखनऊ में 24 और 22 कैरेट सोने के भाव बढ़े हैं। शहर में गुरुवार को 24 कैरेट सोना 110 रुपए बढ़कर 61,190 रुपये 10 ग्राम पर हो गया है।

Update:2023-04-27 11:45 IST
UP Gold Silver Price Today 27 April 2023 (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 27 April 2023: देश में शादियों के सीजन के शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में लोग बाजार में कीमती आभूषण सोना और चांदी के भाव की सस्ता होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, ताकि अपने घर में शादी के लिए कीमती आभूषण की खरीदारी कर सकें। इस बीच, यूपी में 27 अप्रैल को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के ताजा भाव जारी हो गए हैं। प्रदेश में गुरुवार को जहां सोना महंगा हुआ तो वहीं चांदी के भाव में गिरावट आई है। सूबे में सोना 100 रुपये से अधिक महंगा हुआ है,जबकि चांदी के भाव में 200 रुपये तक गिरावट आई है। अगर आप आज बाजार में सोना चांदी को लेने का मन बना रहे हैं तो न्यूजट्रैक पर दिए गए सोना चांदी के भाव की जानकारी ले सकते हैं।

सोना लखनऊ में हुआ महंगा

सर्राफा बाजार के मुताबिक, लखनऊ में 24 और 22 कैरेट सोने के भाव बढ़े हैं। शहर में गुरुवार को 24 कैरेट सोना 110 रुपए बढ़कर 61,190 रुपये 10 ग्राम पर हो गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 100 रुपये चढ़कर 56,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले शहर में 24 कैरेट सोना 61,080 रुपये और 22 कैरेट सोना 56 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

लखनऊ में चांदी सस्ती

उधर, शहर में जहां सोना महंगा हुआ है तो वहीं चांदी में गिरावट आई है। लखनऊ में गुरुवार को 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव 200 रुपये की गिरावट आई है। इसके बाद चांदी 76,500 रुपये प्रतिकिलो पर पहुंच गई है। इससे पहले यहां पर चांदी के भाव में तेजी आई थी और यह 76,700 रुपये प्रति किलो पर थी।

यूपी के अन्य जिलों में सोने के भाव

कानपुर

56,100 (22 कैरट)

61,190 (24 कैरट)

आगरा

56,100 (22 कैरट)

61,190 (24 कैरट)

नोएडा

56,100 (22 कैरट)

61,190 (24 कैरट)

गाजियाबाद

56,100 (22 कैरट)

61,190 (24 कैरट)

वाराणसी

56,100 (22 कैरट)

61,190 (24 कैरट)

मथुरा

56,100 (22 कैरट)

61,190 (24 कैरट)

सोना लेते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के जो भाव जारी होते हैं, वह सांकेतिक होते हैं। इसमें किसी भी प्रकार का GST और अन्य टैक्स नहीं जुड़ा होता है। इसके सही भाव की जानकारी के लिए आपको अपने नजदीकी सर्राफा बाजार से संपर्क करना पड़ेगा। इसके अलावा सोना खरीदते वक्त हॉलमार्क का जरुर देखें, क्योंकि यह सोने की शुद्धता व असलियत की पहचान करता है। सोने की शुद्धता पता करने लिए चाहें तो सरकार द्वारा बनाए गए बीआईएस केयर एप की भी मदद ले सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक सोना के भाव की जानकारी फोन से भी पता सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने का भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा।

Tags:    

Similar News