UP Gold Silver Price Today: सोना चांदी के भाव में गिरावट, जानिए अब क्या है आपके यहां 10 ग्राम सोने का भाव

UP Gold Silver Price Today: राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट सोना का भाव 110 रुपये कम हुआ है। इसके बाद यह 59,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। जानिए लखनऊ में आज 22 कैरेट सोने के क्या भाव हैं?

Update:2023-03-27 15:52 IST
UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 27 March 2023: उत्तर प्रदेश सर्राफा बाजार में 27 मार्च, 2023 को कीमती आभूषण सोना और चांदी के लेटेस्ट भाव जारी हो गये हैं। कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को प्रदेश में दोनों कीमती आभूषण के भाव गिरावट आई है। हालांकि यह गिरावट बढ़े हुए रेटों की तुलना में मामूली है। एक तरह जहां सोने के भाव में 110 रुपए कम हुए हैं तो वहीं चांदी 100 रुपए प्रतिकिलो सस्ती हुई है। ऐसे में अगर आप सोना चांदी को खरीदने का मन बना रहा है तो आपको आज कीमतों में हल्की राहत मिल सकती है। न्यूजट्रैक पर आज के लेटेस्ट सोना चांदी के भाव जारी हो गए हैं, अगर पर सर्राफा बाजार में खरीदने जा रहे हैं तो यहां इसके भाव पता कर सकते हैं।

लखनऊ में सोने के भाव

सर्राफा बाजार के अनुसार, राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट सोना का भाव 110 रुपये कम हुआ है। इसके बाद यह 59,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने के भाव में 50 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरावट आई है। इसके बाद यह 54,900 रुपये प्रति दस ग्राम पर मिल रहा है। इससे पहले शहर में रविवार को 24 कैरेट सोना 59,990 रुपए पर था। 22 कैरेट सोना 54950 रुपए पर था।

लखनऊ में चांदी के भाव

राजधानी लखनऊ में सोने के बाद चांदी के भाव में भी हल्की गिरावट आई है। शहर में सोमवार को 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 100 रुपये कम होकर 73,300 रुपये प्रतिकिलो पर है। इससे पहले शहर में रविवार को चांदी का भाव 73,400 रुपये पर था।

यूपी में अन्य जगहों में सोना चांदी के आज के भाव

कानपुर

54900 (22 कैरट)

59990 (24 कैरट)

आगरा

54900 (22 कैरट)

59990 (24 कैरट)

नोएडा

54900 (22 कैरट)

59990 (24 कैरट)

गाजियाबाद

54900 (22 कैरट)

59990 (24 कैरट)

वाराणसी

54900 (22 कैरट)

59990 (24 कैरट)

मथुरा

54900 (22 कैरट)

59990 (24 कैरट)

सोने लेते वक्त दें इन बातों का ध्यान फोन से पता करें रेट्स

यूपी सर्राफा बाजार में सोना चांदी के जो भाव जारी होते हैं, वह सांकेतिक होते हैं। इसमें न तो जीएसटी जोड़ होता है और न ही किसी भी प्रकार कोई अन्य कर होता है। सोना चांदी के सही भाव पता करने लिए सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। इसके अलावा सोना खरीदते वक्त एक बात को ध्यान में रखें कि हॉलमार्क जरूर देखें। हॉलमार्क सोने की शुद्धता व असलियत की पहचान करता है।

ऐसे पता करें घर से सोने का भाव

इसके अलावा घर बैठे भी सोने के भाव की जानकारी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी का खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। मिस्ड कॉल देते ही कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के लेटेस्ट भाव आ जाएंगे।

Tags:    

Similar News