UP Gold Silver Price Today: सस्ता हुआ यूपी में सोना चांदी, 10 ग्राम सोना आया इस भाव पर

UP Gold Silver Price Today: लखनऊ में मंगलवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों सोने के भाव में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 330 रुपये सस्ता होकर 59,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जानें 22 कैरेट सोने और चांदी का भाव क्या है?

Update: 2023-04-04 06:26 GMT
UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 04 April 2023: यूपी में बीते कई दिनों से कीमती आभूषण के भाव में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश (UP) सर्राफा बाजार में 04 अप्रैल को सोना और चांदी के ताजा भाव जारी हो गए हैं। जारी हुए रेट्स के मुताबिक सूबे वासियों के लिए राहत वाली खबर सामने आई है। कारोबारी हफ्ते दूसरे दिन मंगलवार को प्रदेश में सोना और चांदी के भाव में जोरदार गिरावट आई है। सोना जहां प्रदेश में 330 रुपये सस्ता हुआ तो वहीं चांदी 500 रुपये प्रति किलो गिरी है। ऐसे में अगर आप कीमती आभूषण में निवेश या फिर खरीदने का मन बना रहा हैं तो आज का दिन अच्छा है।

लखनऊ में सोने का भाव (Lucknow Me Sona Ka Bhav)

लखनऊ में मंगलवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों सोने के भाव में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 330 रुपये सस्ता होकर 59,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 300 रुपये सस्ता होकर 54,850 रुपये 10 ग्राम पर आज लोगों को मिल रहा है। इससे पहले सोमवार को शहर में सोने के भाव स्थिर थे और यह 60,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।

लखनऊ में चांदी का भाव (Lucknow Me Chandi Ka Bhav)

सोने की तरह राजधानी में चांदी के भाव में भी गिरावट आई है। मंगलवार को शहर में चांदी 500 रुपए सस्ती हुई है। इसके बाद 999 शुद्धता चांदी 74 हजार रुपये प्रति किलो पर आ गई है। इससे पहले सोमवार को शहर में चांदी का भाव 74,500 रुपये पर था।

अन्य शहर में सोना का रेट्स

कानपुर

54,850 (22 कैरट)

59,820 (24 कैरट)

आगरा

54,850 (22 कैरट)

59,820 (24 कैरट)

नोएडा

54,850 (22 कैरट)

59,820 (24 कैरट)

गाजियाबाद

54,850 (22 कैरट)

59,820 (24 कैरट)

वाराणसी

54,850 (22 कैरट)

59,820 (24 कैरट)

मथुरा

54,850 (22 कैरट)

59,820 (24 कैरट)

सोने लेते वक्त इन बातों को रखें ख्याल

उल्लेखनीय है कि बुलियन मार्केट में सोना चांदी को जो रेट्स जारी होते हैं, वह सांकेतिक भाव होते हैं। इसमें GST और अन्य किसी भी प्रकार का कोई टैक्स नहीं एड होता है। इसके सही भाव पता करने के लिए आपको सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। इसके अलावा सोना लेते वक्त इस बात का ध्यान में रखें कि सोना हॉलमार्क वाला हो। हॉलमार्क सोने की शुद्धता और असलियत की पहचान करता है। वहीं. घर बैठे भी सोने के भाव की जानकारी की सुविधा मिलती है। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी का खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा।

Tags:    

Similar News