UP Gold Silver Price Today: यूपी में सोने के भाव में हुई बढ़ोतरी, 10 ग्राम सोने के लिए देने होंगे इतने रुपये

UP Gold Silver Price Today 5 January 2023: सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के जो भाव जारी किए जाते हैं। वह सांकेतिक दाम होते हैं। इसमें कोई कर शामिल नहीं होता है।

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-01-05 01:44 GMT

UP Gold Silver Price Today (Newstrack)

Gold Silver Price Today 5 January 2023: उत्तर प्रदेश की सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के नए भाव जारी कर दिए गए हैं। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को प्रदेश में सोना के दाम बढ़ोतरी देखने को मिली है, जबकि चांदी के भाव स्थिर हैं। आज दाम बढ़ने के बाद सोना 56 हजार के करीबर पहुंच गया है। वहीं, चांदी स्थिर रहने के बाद 72 हजार पर कारोबार कर रही है। अगर आप आज सोना को खरीदने या फिर निवेश करने का मन बना रहे हैं तो अधिक दाम देने पड़ सकते हैं।

लखनऊ में सोना-चांदी का भाव

लखनऊ सर्राफा बाजार के मुताबिक, गुरुवार को शहर में 24 कैरेट सोने के भाव में 170 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद सोना 55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम का हो गया है। 22 कैरेट सोने के भाव में 150 रुपये महंगा होकर 51,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इसके अलावा चांदी के भाव आज स्थिर रहे हैं और यह 72,000 रुपये प्रतिकिलो पर ट्रेंड कर रहा है।

यूपी के प्रमुख शहरों के भाव, प्रति दस ग्राम

• लखनऊ : 51250 रुपये (22 कैरट) 55900 (24 कैरट)

• कानपुर : 51250 (22 कैरट), 55900 (24 कैरट)

• आगरा: 51200 (22 कैरट), 55800 (24 कैरट)

• नोएडा: 51250 (22 कैरट), 55900 (24 कैरट)

• गाजियाबाद : 51250 (22 कैरट), 55900 (24 कैरट)

• वाराणसी: 51200 (22 कैरट), 55800 (24 कैरट)

• मथुरा : 51200 (22 कैरट), 55800 (24 कैरट)

आज का चांदी का भाव

चांदी के औसत दाम 72,000 रुपये प्रति किलो है। लखनऊ, कानुपर, आगरा, वाराणसी सहित कई शहरों में 72,000 प्रति किलो है। जबकि नोएडा, गाजियाबाद, मरेठ, बागपत, सहारनपुर, कैराना में चांदी 71,900 रुपये पर है। चांदी के दामों में इस तरह का अंतर बना रहता है।

खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की जानकारी होती है।

Tags:    

Similar News