UP Gold Silver Price Today: वेडिंग सीजन में खुशखबरी…ऑल टाइम हाई से टूटा सोना, चांदी हुई सस्ती, फटाफट कर लीजिए खरीदारी

UP Gold Silver Price Today 6 May 2023: लखनऊ में शनिवार को 24 कैरेट व 22 कैरेट सोने के दामों में गिरावट आई है। इसके बाद राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 61,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

Update:2023-05-06 13:13 IST

UP Gold Silver Price Today 06 MAY 2023: बीते कुछ दिनों सोना चांदी के दामों में आग लगी हुई है। इस आग के बीच 06 मई, 2023 को यूपी में सोना चांदी के लेटेस्ट भाव जारी हो गए हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि शनिवार को यूपी वालों को सोना और चांदी के भाव से राहत मिली है। बीते दो दिन ऑल टाइम हाई में रहने के बाद प्रदेश में सोने के भाव में 700 रुपये से अधिक की गिरावट आई है, जिसके बाद सोना 62 हजार से नीचे चला गया है। चांदी के भाव में 500 रुपये से अधिक की कमी आई है। इस कमी से चांदी प्रदेश में शनिवार 78 हजार से ट्रेंड कर रही है। इस समय वेडिंग का सीजन चल रहा है, ऐसे में उनके के लिए बड़ी राहत है जो घर में शादी के लिए सोना चांदी को खरीदने का प्लान कर रहे हैं। कीमती आभूषण को खरीदने के लिए आज का दिन काफी सही है, क्योंकि दोनों के दामों ठीक ठाक कमी आई है।

लखनऊ में सोन सस्ता

सर्राफा बाजार के मुताबिक, लखनऊ में शनिवार को 24 कैरेट व 22 कैरेट सोने के दाम में गिरावट आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 460 रुपये सस्ता होकर 61,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 700 रुपए गिरकर 56,650 रुपए 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले शुक्रवार को शहर में 24 कैरेट सोना 62,550 रुपये 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 57,350 रुपये 10 ग्राम पर था।

लखनऊ में चांदी 500 रुपये टूटी

राजधानी लखनऊ में शनिवार को सोने के साथ चांदी भी सस्ती हुई है। शहर में चांदी का भाव 550 रुपये किलो कम होकर 77,700 रुपये प्रतिकिलो पर आ गया है। इससे पहले शहर में शुक्रवार को चांदी का भाव 78,250 रुपये पर था.

यूपी के अन्य जिलों में सोने के भाव

कानपुर

56,650 (22 कैरट)

61,790 (24 कैरट)

77, 700 (चांदी)

आगरा

56,650 (22 कैरट)

61,790 (24 कैरट)

77,700 (चांदी)

नोएडा

56,650 (22 कैरट)

61,790 (24 कैरट)

77,700 (चांदी)

गाजियाबाद

56,650 (22 कैरट)

61,790 (24 कैरट)

77,700 (चांदी)

वाराणसी

56,650 (22 कैरट)

61,790 (24 कैरट)

77,700 (चांदी)

मथुरा

56,650 (22 कैरट)

61,790 (24 कैरट)

77,100 (चांदी)

सोने लेते वक्त दें इन बातों का ध्यान

आपको बता दें कि सर्राफा बाजार में सोना चांदी के जारी हुए दाम सांकेतिक होते हैं। इसमें GST व अन्य किसी भी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लगा होता है। ग्राहक को सोना चांदी के सही रेट के लिए सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। सर्राफा मार्केट से सोना लेते वक्त हॉलमार्क जरुर देखें। हॉलमार्क सोने की शुद्धता और असलियत की पहचान करता है। सोने की शुद्धता को पता करने के लिए लोग बीआईएस केयर एप की भी मदद ले सकते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें सोने के भाव

ग्राहक सोने के भाव को फोन से भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर पता कर सकते हैं। इसके अलावा www.ibja.co या ibjarates.com पर भी सोना व चांदी के लेटेस्ट रेट्स पता कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News