Zomato: काम था इतना...कि जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल को भी बनना पड़ा डिलीवरी ब्वॉय

Zomato CEO: नए साल के उपलक्ष्य पर लोगों ने जमकर जोमैटो से खाने का ऑर्डर किया। कंपनी के पास इस दौरान ऑर्डर इतना आ गया है कि इसकी कमान खुद जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल को भी संभालनी पड़ी।

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-01-03 10:58 GMT

Zomato CEO

Zomato CEO: एक ओर जहां जोमैटो शीर्ष अधिकारी कंपनी को छोड़कर झटका दे रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर जोमैटो के मुख्य कार्यकारी अधिकार (सीईओ) दीपिंदर गोयल (Zomato CEO Deepinder Goyal) लगातार काम करके कंपनी के कारोबार में वृद्धि कर रहे हैं। जौमेटो के सीईओ के पद पर रहते हुए गोयल ने एक ऐसा काम कर दिया है, जिसकी आज तक किसी ने उम्मीद तक नहीं की होगी। यहां तक खुद उस कंपनी में काम करने वाली कर्मियों ने भी कभी अपने सपने में भी नहीं सोचा होगा।

गोयल ने एक ऐसा काम किया है, जो शायद ही कंपनी के शीर्ष पद बैठा कोई व्यक्ति अपने जीवन में किया हो। अगर कंपनी फूड डिलीवरी से जुड़ी हुए हो तो यह काम करना बहुत ही मुश्किल होगा, जो गोयल ने किया है। तो आईये जानते हैं कि गोयल ने ऐसा क्या काम किया है, जिसकी भारत सहित वर्चुअल दुनिया में खूब चर्चा हो रही है ?

नए साल की पूर्व संध्या पर संभाली थी कामान

दरअसल, नए साल के उपलक्ष्य पर लोगों ने जमकर जोमैटो में खाने का ऑर्डर किया। कंपनी के पास इस दौरान ऑर्डर इतना आ गया है कि इसकी कमान खुद जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल को भी संभालनी पड़ी। फिर क्या जौमेटो के सीईओ गोयल डिलीवरी ब्वॉय की भूमिका में आ गए और खुद ऑर्डर करने वाले ग्राहकों के घरों में फूड डिलवरी करने लगे ? यह जानकारी जोमैटो कंपनी के सीईओ दीपिंदर गोयल खुद अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी।

फूड डिलीवरी करने की खुद दी जानकारी

जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने 31 दिसंबर, 2022 को एक ट्वीट किया। उन्होंने उस ट्वीट में लिखा कि मेरी पहली डिलीवरी मुझे ज़ोमैटो ऑफिस वापस ले आई। Lol WUT! आगे उन्होंने फिर लिखा कि अभी मैं अपने दम पर कुछ ऑर्डर डिलीवर करने जा रहा हूं। एक घंटे में वापस आ जाऊंगा। उन्होंने पहला ऑर्डर गुरुग्राम स्थित जोमैटो के ऑफिस में जाकर दिया। उसके बाद 4 ऑर्डर और डिलीवरी किए। उनके ट्वीट करने के बाद लोगों को यह जानकारी मिली। अब उनके इस कदम की हर तरह चर्चा हो रही है। और लोगों सोशल मीडिया खूब उनकी प्रशंसा करते हुए तरह तरह के कॉमेंट कर रहे हैं।

ऑर्डर डिलीवरी में जौमेटो ने तोड़ा रिकॉर्ड

मिली जानकारी के मुताबिक, जौमेटो में ऑर्डर के मामले एक रिकॉर्ड बना लिया। कंपनी ने 31 दिसंबर, 2022 को 20 लाख अधिक ऑर्डरों की डिलीवरी दी, जोकि कंपनी के लिए अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। क्योंकि इतना ऑर्डर कंपनी ने बीते तीनों सालों में पूरा किया है। 

मोहित गुप्ता ने भी छोड़ी कंपनी

वहीं, इस बीच कंपनी के लिहाज से एक बुरी खबर भी सामने आई। कंपनी के जोमैटो के को-फाउंडर और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर गुंजन पाटीदार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह बीते 10 साल से इस पद पर काम करते करते हुए कंपनी के कारोबार बढ़ने में अपनी मदद दे रहे थे। उनसे पहले जोमैटो के सह-संस्थापक मोहित गुप्ता भी अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। कंपनी ने पाटीदार के इस्तीफे की जानकारी शेयर बाजार को दे दी।

पाटीदार के इस्तीफे बाद लुढ़का शेयर

कंपनी के को-फांडउर पाटीदार के इस्तीफे बाद के शेयर बाजार काफी कंपनी के शेयरों हलचल देखी गई है। 3 जनवरी, 2023 को जौमेटो के शेयरों में गिरावट आई है। मंगलवार कंपनी का शेयर 58.85 के स्तर पर खुला था। उसके बाद से लगातार शेयर गिरावट पर कारोबार करता रहा।

Tags:    

Similar News