Aaj Ka Mausam : नए पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, उत्तर भारत के पहाड़ों से मैदान तक बारिश की संभावना

उत्तर भारत में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) के आने का सिलसिला अगले दो-तीन दिनों के दौरान जारी रहेगा। इस वजह से उत्तर भारत में कई जगहों पर मौसमी सक्रियता दिखाई देगी।

Written By :  aman
Update: 2022-02-22 23:50 GMT

इन जगहों पर होगी भारी बारिश (social media) 

Aaj Ka Mausam 23 February 2022 : उत्तर भारत में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) के आने का सिलसिला अगले दो-तीन दिनों के दौरान जारी रहेगा। इस वजह से उत्तर भारत में कई जगहों पर मौसमी सक्रियता दिखाई देगी। वहीं, अगर पूर्वी भारत की तरफ नजर दौड़ाएं तो बांग्लादेश के ऊपर जो सर्कुलेशन बना हुआ था, वो अब और ज्यादा सक्रिय हो सकता है। इसके अलावा बिहार से लेकर साऊथ पेबंगाल की खाड़ी से नमी बहुत ज्यादा मात्रा में मध्य भारत की तरफ नसुलर रीजन की तरफ रक ट्रफ बन रही है जिसका असर मध्य भारत और पूर्वी भारत के तमाम इलाकों में दिखाई देगा। दक्षिण भारत में भी आने वाले समय में मौसमी तब्दीली दिखाई दे सकती है।

Aaj kaisa rahega mausam- उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों पर बने पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) और राजस्थान तथा पाकिस्तान के ऊपर बने सर्कुलेशन के प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद से लेकर लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में मध्यम से तेज वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है। पंजाब के उत्तरी शहरों और हरियाणा के तमाम इलाकों में वर्षा हो सकती है। साथ ही अगर हम बात करें दक्षिणी पंजाब, दक्षिणी हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश यहां भी बदल नजर आएंगे। इन तमाम इलाकों में हवा का रुख बदला है। जिससे तापमान फिर से बढ़ने लगे हैं। उत्तर भारत के मैदानी इलाके हों या उत्तर भारत के इंडो-गंगेटिक प्लेन्स यानी उत्तर प्रदेश, बिहार या पश्चिम बंगाल का इलाका हो या मध्य भारत का क्षेत्र, इन सभी इलाकों में अब तापमान बढ़ गए हैं।

23 February 2022 Mausam- आने वाले समय में पूर्वी और मध्य भारत में दिन और रात के तापमान इसी तरह सामान्य रहेंगे। हालांकि रात के समय मौसम ठंढा बना रहेगा। अगर बात करें पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड तथा पश्चिम बंगाल की तो यहां अगले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हवाओं बदलने से यहां में वृद्धि होगी। अगले 24 से 48 घण्टों के बाद पूर्वी और उत्तर भारत के मौसम में सक्रियता दिखाई देगी। पूर्वी भारत के तमाम बारिश की गतिविधियां दिखाई दे सकती हैं। फ़िलहाल 23 फ़रवरी को अरुणाचल प्रदेश को छोड़कर पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी भारत के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। ओडिशा से लेकर छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, दादरा नगर हवेली, गोवा, दमन और दीव में भी मौसम सामान्य से ऊपर रहेंगे और मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल- अब अगर बात दक्षिण भारत की करें तो कर्नाटक के सभी भागों में चाहे वो आंतरिक भाग हो या तटीय क्षेत्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के तटवर्ती इलाके हों सभी जगहों पर मौसम शुष्क बना रहेगा। तमिलनाडु के उत्तरी इलाकों और केरल में भी मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। जबकि, दक्षिणी केरल और दक्षिणी तमिलनाडु के कई शहरों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। तमिलनाडु में तटीय भागों में ही मौसम की सक्रियता देखने को मिल सकती है। केरल जगहों पर वर्षा हो सकती है। लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भी मौसम सक्रिय बना रहेगा। जबकि शेष मध्य भारत की बात करें तो यहां दो दिनों के भीतर बारिश होने का पूर्वानुमान जताया जा रहा है।

Tags:    

Similar News