Aaj Ka Mausam: आज और कल कैसा रहेगा मौसम, कहां होगी बारिश, कहां चढ़ेगा तापमान

Aaj Ka Mausam: कहीं बारिश सुहाना मौसम ला रही है तो कहीं बाढ़ और वज्रपात से लोगों के लिए मुश्किल का सबब बन रही है। दरअसल मानसून को लेकर अलग अलग राज्यों से तरह तरह के मामले सामने आ रहे हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shivani
Update:2021-07-04 07:19 IST
कांसेप्ट इमेज

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में झमाझम बारिश (Jhamajham Barish) शुरु हो गई है। मानसूनी बारिश का इंतजार कर रहे दिल्ली वासियों को शनिवार की शाम उस वक्त राहत मिली, जब दिल्ली के कई इलाकों में बारिश (Delhi Me Barish) होने लगी। गरज के साथ भारी बारिश होने से मौसम भी सुहाना हुआ और लोगों का दिल भी। (Delhi Ka Mausam) दिल्ली के मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) देते हुए मौसम विभाग ने अगले दो दिन भारी बारिश (Heavy Rain) के आसार जताए हैं। वहीं मौसम विभाग (Mausam Vibhag) के मुताबिक, राजधानी दिल्ली के अलावा एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। यहां हल्की से मध्यम तीव्रता की गरज के साथ तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावना है।

मौसम का हाल (Mausam Ka Hal)

कहीं बारिश सुहाना मौसम ला रही है तो कहीं बाढ़ और वज्रपात से लोगों के लिए मुश्किल का सबब बन रही है। दरअसल मानसून को लेकर अलग अलग राज्यों से तरह तरह के मामले सामने आ रहे हैं। बिहार में बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बन आई है, तो वहीं दिल्ली- हरियाणा में मानसून में देरी के कारण लोग बारिश के इंतजार में बदहाल हैं। झारखंड के मौसम का हाल दें तो यहां खूंटी जिले में शनिवार शाम बिजली गिरने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत होने की जानकारी है। इसमें एक ढाई साल का बच्चा भी था।

आज का मौसम कैसा है (Aaj Ka Mausam Kaisa Hai) 

बिहार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्टः बिहार में मूसलाधार बारिश हो रही है। यहां बारिश के साथ बिजली गिरने के हालात बने हुए है। राज्य में अगले 48 घंटे बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। 24 घंटों के लिए बिहार के 10 जिलों में भारी बाऱिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार जिलों का नाम शामिल है।

यूपी में बारिश का येल्लो अलर्टः यूपी में 7 जुलाई तक बारिश के आसार जताए गए हैं। हालांकि यूपी के ज्यादातर जिलों में गर्मी और उमस है और छुटपुट बारिश ही हो रही है। लेकिन यूपी के कुछ हिस्सों मे अगले 24 घंटें में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।

कब होगी बाऱिश (Kab Hogi Barish)

अगले 24 घंटों में इन इलाकों में बारिशः बिहार और यूपी के अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम के कुछ हिस्सों, मेघालय, तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भी बारिश होगी। साथ ही झारखंड में हल्की से मध्‍यम बारिश होने की खबर है। महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक के कुछ हिस्सो में आज हल्की बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश में भी 5 दिन बाद मानसून की वापसी हो रही है। ऐसे में मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश की संभावना है।


कल मौसम कैसा रहेगा (Kal Mausam Kaisa Rahega) 

बिहार में 48 घंटे की बारिश का अलर्ट जारी है। ऐसे में बिहार के कई क्षेत्रों में कल बारिश हो सकती है। यूपी में भी इस हफ्ते बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में उत्तर प्रदेश का मौसम (UP Ka Mausam) सुहाना बना रह सकता है। हालांकि यूपी के कई जिलों में तापमान गर्म रहेगा और हल्की बूंदाबांदी ही होगी। बंगाल में बारिश के आसार हैं। ओडिशा में तेज बारिश कल हो सकती है। इसके अलावा गरज और बिजली की चमक के साथ कई इलाकों में बारिश हो सकती है। हिमाचल और उत्तराखंड का तापमान इस हफ्ते कम हो सकता है। पंजाब और हरियाणा में गर्मी जारी रहेगी। यहां तापमान फिलहाल 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Tags:    

Similar News