Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग ने यूपी-बिहार में येल्लो अलर्ट जारी किया, जानिए क्या है Yellow Alert

Aaj Ka Mausam: यूपी के मौसम की बात करें तो आज प्रदेश के कई शहरों में आंधी बारिश के आसार हैं। लखनऊ में बारिश का येल्लो अलर्ट जारी किया गया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shivani
Update: 2021-06-26 02:05 GMT

तेज बारिश में छाते से अपना बचाव करते लोग (फोटो : सोशल मीडिया )

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (Mausam Vibhag) के मुताबिक, दिल्ली में आज छुटपुट बारिश हो सकती है। यूपी के मौसम की बात करें तो आज प्रदेश के कई शहरों में आंधी बारिश के आसार हैं। लखनऊ में बारिश का येल्लो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण, बिहार, गोवा और असम समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना है।

मौसम का हाल (Mausam Ka Hal)

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 8 जुलाई तक पूरे देश में मानसून पहुंचने की संभावना जताई है। जानकारी के मुताबिक, अब देश के अलग अलग इलाकों में 33 फीसदी अतिरिक्त बारिश हो चुकी है। हालांकि दिल्ली , पंजाब, और हरियाणा में अब तक मानसून नहीं पहुंचा है। ऐसे में लोग मानसूनी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और अन्य जगहों पर एक हफ्ते में मानसून आ सकता है।

बारिश कब होगी (Barish Kab Hogi)

उत्तर पूर्व भारत, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण, बिहार, गोवा और असम में बारिश की संभावना है।

ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। ओडिशा में बिजली गिरने के साथ तेज बारिश होगी। मौसम विभाग ने ओडिशा में एलो अलर्ट जारी किया है।

बिहार, उत्तराखंड में भी बिजली गिरने के साथ तेज बारिश की संभावना है। 

तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश के भी आसार हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर में धूल भरी आंधी की संभावना के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

 आज कहां बारिश होगी (Aaj Kahan Barish Hogi)


राज्य का मौसम (Rajya ka Mausam)

आज मौसम का हाल (Aaj Mausam Ka Hal)

उत्तर प्रदेश का मौसम (Uttar Pradesh Ka Mausam)

पश्चिमी यूपी में धूल भरी आंधी के साथ बारिश

राजस्थान का मौसम (Rajasthan Ka Mausam) 

राजस्थान के कुछ इलाकों में छुटपुट बारिश

ओडिशा का मौसम (Orrisa Ka Mausam)बिजली गिरने के साथ आज तेज बारिश होगी 
बिहार का मौसम (Bihar Ka Mausam)बिहार में भारी बारिश
उत्तराखंड का मौसम (Uttarakhand Ka Mausm)आज बिजली गिरने के साथ तेज बारिश

झारखंड का मौसम (Jharkhand Ka Mausam) 

आज और कल बारिश की संभावना

कल का मौसम (Kal Ka Mausam)

मौसम की जानकारी (Musam Ki Jankari) देने वाले भारतीय मौसम विभाग ने 27 जून यानि कल का मौसस का हाल (Kal Ka Mausam Ka Hal) की जानकारी दी। बिहार में येल्लो अलर्ट जारी किया गया है। यहां कई जगहों पर वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में आकाशीय बिजली गिरने के साथ बारिश के आसार हैं।

क्या होता है येल्लो अलर्ट (Yellow Alert Kya Hota Hai)

मौसम विभाग आने वाले मौसम को लेकर चेतावनी जारी (Mausam Ki Chetavani) करता है, जिसे कई रंग में बांटा गया है। येल्लो अलर्ट का मतलब होता है कि कोई मौसमी खतरा आ सकता है। जैसे बारिश हो सकती है, बिजली गिर सकती है, इसका पहले से पूर्वानुमान लगा मौसम विभाग येल्लो अलर्ट जारी करता है। अगर मौसम खराब होने लगता है, तो येल्लो अलर्ट ऑरेंज अलर्ट में बदल जाता है। 

Tags:    

Similar News