Aaj Ka Mausam: IMD ने केरल में जारी ऑरेज अलर्ट, दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश होने के आसार, जानें आज का मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: आइए जानते है कि आज (15 अक्टूबर) देश में मौसम कैसा रहेगा, कहां बारिश होगी, मौसम को लेकर आईएमडी ने क्या जानकारी दी है?

Written By :  Chitra Singh
Newstrack :  Network
Update: 2021-10-15 01:54 GMT

बारिश का मौसम (फोटो साभार- ट्विटर) 

Aaj Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department, IMD) ने आज (15 अक्टूबर) के मौसम की जानकारी देते हुए बताया है कि आज अरब सागर में कम दबाव बनने के कारण भारत के दक्षिण राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना (Bhari Barish Ki Sambhavna) है। गुरुवार (14 अक्टूबर) को केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। बदलते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ( Mausam Vibhag) ने यहां के 6 जिलों में ऑरेज अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि यहां 16 अक्टूबर तक भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञान के उपाध्यक्ष महेश पलावती (Mahesh Palawat) ने मौसम के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि 14 से 18 अक्टूबर के बीच ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, एमपी, यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में बारिश होने के संभावना है। उन्होंने ये भी बताया कि 12 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी हुई। इस बर्फबारी और ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली सहित उत्तर भारत में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

आज का मौसम कैसा होगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Hoga)

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 घंटों के दौरान, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक, दक्षिण कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।

वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार छत्तीसगढ़, झारखंड, सिक्किम, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और विदर्भ में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा कोंकण और गोवा में भी बूंदाबादी हो सकती है।

इसके अलावा जानकारी मिली है कि बंगाल के खाड़ी में भी कम दबाव बनने के कारण मध्य प्रदेश में आज बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना 16 अक्टूबर तक है। वही 17 व 18 अक्टूबर को पूरे राज्य में बारिश हो सकती है। 

बारिशऔर महिला (फोटो- न्यूज ट्रैक)

कल (16 अक्टूबर) का मौसम कैसा रहेगा (Kal Ka Mausam Kaisa Rahega)?

जानकारी के अनुसार, कल (16 अक्टूबर) दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश होने के आसार है। वहीं पूर्वी हवाओं के प्रभाव के कारण 17 और 18 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और यूपी में भी भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। वही 17 और 18 अक्टूबर को जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग गरज, बिजली और ओलावृष्टि की संभावना है।

Tags:    

Similar News