Aaj Ka Mausam: अगले कुछ घंटों में यूपी-हरियाणा समेत इन राज्यों में होगी तेज बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग ने आज का मौसम की जानकारी देते हुए बताया है कि मंगलवार को यूपी, बिहार, हरियाणा समेत कई राज्यों में हल्की से मध्यम और तेज बारिश की संभावना है।

Written By :  Shreya
Update: 2021-10-05 02:01 GMT

बारिश (फोटो- सोशल मीडिया)

Aaj Ka Mausam: मानसून 2021 की शुरुआत होने के साथ ही देशभर में जबरदस्त बारिश देखने को मिली है। यही नहीं बारिश की वजह से कई राज्यों को बाढ़ और लैंडस्लाइड जैसी घटनाओं का भी सामना करना पड़ा है, लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दक्षिण पश्चिम मानसून की जल्द ही विदाई हो सकती है। जी हां, संभवत: 6 अक्टूबर से मानसून 2021 की वापसी शुरू होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में पूरे उत्तर पश्चिम भारत से मानसून जल्द ही टाटा बाय बाय कहेगा। इसके अलावा भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज का मौसम की जानकारी भी दी है और बताया है कि आज किन राज्यों में बारिश के आसार हैं। 

आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)

उत्तर प्रदेश में मौसम (Uttar Pradesh Mein Mausam)- आईएमडी (IMD) के मुताबिक, अगले कुछ घंटों में उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश की संभावना है। इस दौरान रामपुर, बरेली, बिजनौर, कासगंज, नरौरा, संभल, रामपुर, हापुर, मुरादाबाद, अमरोहा, दरौला, चांदपुर, हस्तिनापुर, बिलारी, चंदौसी, गंगोह और सहारनपुर जैसे इलाकों में बारिश हो सकती है। 

हरियाणा में मौसम जानकारी (Haryana Mein Mausam Ki Jankari)- मौसम विभाग ने हरियाणा का मौसम (Haryana Ka Mausam) की जानकारी देते हुए बताया कि अगले कुछ घंटों के भीतर कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, जिंद, हिसार, कैथल, हांसी और बारवाला समेत कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

बिहार का मौसम (Bihar Ka Mausam)- बात की जाए अगर बिहार का मौसम की तो आज यानी मंगलवार को राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होने की बात कही जा रही है। वहीं, कुछ इलाकों में तेज बारिश के भी आसार हैं।  

बारिश से बचने के लिए छिपे लोग (फोटो- न्यूजट्रैक) 

अन्य राज्यों में मौसम का हाल (Mausam Ka Hal)

इसके अलावा अन्य राज्यों का मौसम का हाल आज कैसा रहेगा, इसकी भी जानकारी मौसम विभाग की ओर से दी गई है। अगले 24 घंटे में असम, मेघालय, नागालैंड, तमिलनाडु, केरल, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। महाराष्ट्र का मौसम का हाल भी कुछ ऐसा ही रहने वाला है यानी यहां भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया गया है। 

वहीं, स्काईमेट वेदर ने मौसम की जानकारी देते हुए बताया कि पूर्वोत्तर भारत (Northeast India), गंगीय पश्चिम बंगाल के हिस्सोंं, बिहार, झारखंड, दक्षिण मध्य प्रदेश, तेलंगाना के हिस्से, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होने के आसार हैं।  इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, रायलसीमा और पंजाब व आसपास के क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हो सकती है। 

कल कैसा रहेगा मौसम (Kal Kaisa Rahega Mausam) 

मौसम विभाग ने 6 अक्टूबर 2021 को मौसम कैसा रहेगा इसकी जानकारी दी है। जिसके मुताबिक, बुधवार को महाराष्ट्र, गोवा, केरल, तमिलनाडु में हल्की से मध्यम और कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश (Bhari Barish) दर्ज की जा सकती है। जबकि गोवा, दक्षिण कोंकण और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में 8 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 

मानसून की वापसी (Monsoon Ki Vapasi)

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 6 अक्टूबर से मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल नजर आ रही हैं। जिसके बाद मानसून पूरे उत्तर-पश्चिम भारत, दोनों पहाड़ियों और मैदानों से तेजी से पीछे हटेगा। जिसके बाद पहाड़ी क्षेत्रों से सर्द हवाएं चलने लगेंगी और गुलाबी ठंड की दस्तक होगी। यानी इधर मानसून बाय बाय कहेगा और उधर ठंड की दस्तक हो जाएगी।  

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News