Aaj Ka Mausam: इन राज्यों में होगी भारी बारिश, गरजेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam: आईएमडी ने दिल्ली, मुंबई, यूपी, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-06-13 01:52 GMT

बारिश (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Aaj Ka Mausam: मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) देने वाले भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने दिल्ली, मुंबई, यूपी, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Barish Ka Alert) जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया है कि मुंबई में पिछले 4 दिनों से भारी बारिश ( Bhari Barish) का कहर आज भी जारी रहेगा।

मौसम विभाग (Mausam Vibhag) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल तटों पर निम्न दबाव का क्षेत्र अब बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी और पश्चिम बंगाल व उत्तरी ओडिशा के आसपास के तटीय क्षेत्रों पर स्थित है। अगले 2-3 दिनों के दौरान इसके और अधिक चिह्नित होने और ओडिशा, झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

कहां होगी बारिश

दिल्ली एनसीआर की बात करें तो, आज वहां भी मौसम सुहाना रहेगा। मौसम विज्ञान विभाग ( IMD) के अनुसार, बागपत, बुलंदशहर, दिल्ली, फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, झज्जर, मेरठ, मेवात, पर तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी और गरज के साथ बौछारें होने की चेतावनी दी है। वहीं अगले 2-3 घंटे के दौरान पलवल, रोहतक, सोनीपत जिले में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और तटीय भागों पर कम दबाव का क्षेत्र, मानसून धारा अगले 3-4 दिनों तक मजबूत रहने वाली है।

इसके अलावा यूपी में अगले कुछ घंटों में दौराला, मेरठ, मोदीनगर, मुरादाबाद, बिल्लारी, संभल, गढ़मुक्तेश्वर, सियाना, हापुड़, पिलाखुआ, चंदौसी, बहाजोई, सहसवां, नरौरा, देबाई, अनूपशहर, जहांगीराबाद, शिकारपुर, पहासू, बुलंदशहर, सिकंदराबाद, गुलाटी, मथुरा, राया, बरसाना बाऱिश होने की संभावना है।

वहीं मौसम विभाग ने बताया है कि अगले कुछ घंटों में होडल, पलवल (हरियाणा) चंदौसी, सहसवां, नरोरा, मैनपुरी, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला, एटा, खैर, जट्टारी, जजाऊ, आगरा, मथुरा, राया, बरसाना, नंदगाँव (यूपी), कासगंज के आसपास और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश होगी।

मुंबई का मौसम (Mumbai Ka Mausam)

मुंबई में पिछले 4 दिनों से भारी से बहुत भारी बारिश का कहर जारी है। मुंबई और उपनगरों में आज भी बारिश जारी रहेगी। साथ ही गरज के साथ छींटे भी पड़ेंगे। खबर है कि मुंबई की बारिश जून के अब तक के रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है, और जून 2015 में हासिल किए गए 1106.7 मिमी के पहले के रिकॉर्ड से आगे निकल सकती है। मुंबई में अब तक कुल 641.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो इसके मासिक सामान्य 493.1 मिमी से अधिक है। पिछले 4 दिनों में मुंबई में 500 मिमी से अधिक बारिश हुई है। क्षेत्रीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 घंटों के दौरान मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना है। वहीं अगले 3 घंटों के दौरान बीड, लातूर, उस्मानाबाद, जालना, परभणी, सोलापुर जिलों में आइसोल स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और मध्यम से तीव्र बारिश हो सकती है।

आज के मौसम का हाल (Mausam Ka Hal)

राज्योंआज का मौसम (Aaj Ka Mausam)

मुंबई

भारी बारिश

दिल्ली 

हल्की मध्यम बारिश

हरियाणा

 हल्की मध्यम बारिश

उत्तर प्रदेश

हल्की मध्यम बारिश

ओडिशा 

भारी बारिश

मध्य प्रदेश 

भारी बारिश

छत्तीसगढ़

भारी बारिश

झारखंड

भारी बारिश

(13 जून) कल का मौसम का हाल कैसा होगा (Kal Ka Mausam Kaisa Rahega)

मौसम विभाग ने उत्तर भारत में अलर्ट जारी किया है। विभाग ने पश्चिमी यूपी में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है, वहीं दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा विभाग ने बताया है कि हरियाणा, पंजाब, दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में 14-15 जून को मॉनसून के पहुंचने की संभावना जताई है। वहीं बिहार कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हो रही है। विभाग ने जानकारी है कि बिहार में अगले तीन दिन (15 जून) तक भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए विभाग ने राज्य में येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

वहीं मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि तटीय इलाकों में निम्न दाब के साथ पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने की वजह से महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में 14 जून से 15 जून तक और तटीय कर्नाटक में 15 जून तक मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहने की है।


Tags:    

Similar News