Aaj Ka Mausam : उत्तर भारत में फिर पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, जम्मू-कश्मीर, विदर्भ और UP-MP के कुछ हिस्सों में आज बारिश

दक्षिण भारत के तरफ बंगाल की खाड़ी की तरफ से आर्द्र हवाओं का जोर बढ़ेगा, उसकी वजह है भूमध्य रेखा और इससे सटे क्षेत्रों पर बना सिस्टम और एक ट्रफ जो अभी राजस्थान के उत्तर-पूर्वी भागों से लेकर ओडिशा तक बनी हुई थी अब वो थोड़ा और ऊपर गई है।

Written By :  aman
Update: 2022-02-17 00:53 GMT

इन जगहों पर होगी भारी बारिश (social media) 

Aaj Ka Mausam 17 February 2022 : उत्तर भारत के भागों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) दस्तक देने वाला है। साथ ही दक्षिण भारत के तरफ बंगाल की खाड़ी की तरफ से आर्द्र हवाओं का जोर बढ़ेगा, उसकी वजह है भूमध्य रेखा और इससे सटे क्षेत्रों पर बना सिस्टम और एक ट्रफ जो अभी राजस्थान के उत्तर-पूर्वी भागों से लेकर ओडिशा तक बनी हुई थी अब वो थोड़ा और ऊपर गई है। इस ट्रफ के ऊपर के इलाकों में यानी पंजाब से लेकर बिहार तक के क्षेत्र में अर्थात इस इंडो-गंगेटिक प्लेन्स में पश्चिमी दिशा की हवाएं चल रही हैं। ये हवाएं ठंडी और शुष्क हैं। जबकि, इसके नीचे बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की तरफ से हवाएं पहुंच रही हैं। चाहे वो मध्य भारत हो या दक्षिण का क्षेत्र। इन हवाओं में नमी है। इस वजह से कुछ इलाकों में मौसमी हलचल दिखाई दे सकती है।

Aaj kaisa rahega mausam- उत्तर भारत के भागों में गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद से लेकर लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की गतिविधियां लगातार जारी रहेंगी। इसकी वजह से हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड के आसमान में बादलों का प्रभाव लगातार बना रहेगा। मैदानी इलाकों में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी भागों, बिहार तक मौसम शुष्क बना रहेगा। राजस्थान में पहले की अपेक्षाकृत अब तापमान बढ़ेंगे। जयपुर से नीचे का जो क्षेत्र है, भीलवाड़ा और झालवाड़, भरतपुर, झुंझुनूं में जरूर कुछ स्ताहनों पर तापमान सामान्य से कम रहेंगे। शेष तापमान बढ़ सकते हैं। अगर बात पूरब के हिस्सों की करें तो बिहार को छोड़कर झारखंड में तापमान बढ़ेंगे। इसी तरह, गंगीय पश्चिम बंगाल में तापमान बढ़ेंगे।

17 February 2022 Mausam- वहीं, बात 17 फ़रवरी को पूर्वोत्तर भारत की करें तो यहां तापमान सामान्य रहेंगे। बारिश की संभावना अरुणाचल प्रदेश में कहीं-कहीं दिखाई दे रही है। देश के इस हिस्से में भी बारिश की संभावना नहीं है। पूर्वोत्तर के शेष सभी राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा। बात मध्य भारत की करें तो छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में तथा महाराष्ट्र के ऊपर बादल नजर आएंगे। क्योंकि, बंगाल की खाड़ी की तरफ से आने वाली नमी के कारण मौसमी हलचल दे सकता है। अनुमान ये है कि पूर्वी मध्य प्रदेश हुए साथ ही मध्य भागों में यानी भोपाल, विदिशा, अशोक नगर, सागर, सतना, पन्ना, रीवा, छतरपुर वाले इस क्षेत्र में कुछ स्थानों पर गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। इसी से सटे उत्तर प्रदेश के इलाके जिसमें झांसी, ललितपुर, महोबा, चित्रकूट और आसपास के हिस्सों में भी कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है। ये बारिश हल्की होगी।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल- महाराष्ट्र में भी कुछ स्थानों पर खासकर विदर्भ और इससे सटे मराठवाड़ा के उत्तरी भागों में कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है। महाराष्ट्र के शेष भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा। कोंकण के रत्नागिरी और अलीबाग में भी मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही, गोवा और कर्नाटक के तटीय भागों तथा कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों में भी मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन तेलंगाना और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के भागों में जो बंगाल की खाड़ी की ओर से लगते हैं यहां बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। रायलसीमा में शुष्क मौसम रहेगा। तमिलनाडु के अधिकांश इलाकों में भी मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, तमिलनाडु के दक्षिणी भाग में और केरल के कुछ हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान है। लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश संभावना दिखाई दे रही है।

Tags:    

Similar News