Aaj Ka Mausam: मूसलाधार बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, कर्नाटक और मेघायल में भारी बारिश की संभावना है।

Newstrack :  Network
Published By :  Dharmendra Singh
Update: 2021-06-19 01:17 GMT

लखनऊ में बारिश (फोटो: आशुतोष त्रिपाठी)

Aaj Ka Mausam: दक्षिणी-पश्चिमी मानसून (Monsoon 2021) ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ लिया है। इस समय उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान के कई इलाकों में सक्रिय है। लेकिन दिल्ली को अभी मासून का इंताजर करना पड़ेगा। मौसम विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी है। IMD के मुताबिक, राजधानी में मानसून 27 जून तक पहुंच सकता है।

मौसम का हाल (Mausam Ka Hal)

मौसम विभाग (Mausam Vibhag) ने मानसून की जानकारी (Mausam KI Jankari) देते हुए बताया है कि पश्चिमी मध्य अक्षांशी का प्रभाव 23 जून तक रहेगा। इसके बाद मानसून 26 जून से 30 जून के बीच और रफ्तार पकड़ेगा। इसके बाद पूर उत्तर भारत में सक्रिय हो जाएगा। मौसम विभाग ने बताया है कि सक्रिय होने के बाद राजस्थान के बाकी इलाके, पंजाब और दिल्ली में झमाझम बारिश होगी।

कहां होगी बारिश (Barish Kahan Hogi)

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, कर्नाटक और मेघायल में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही इन राज्यों में कई इलाकों में बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश का मौसम (Uttar Pradesh ka Mausam)हल्की से भारी बारिश 
उत्तराखंड का मौसम (Uttarakhand Weather Update)भारी बारिश 
मध्य प्रदेश का मौसम (Madhya Pradesh ka Mausam )हल्की से भारी बारिश 
दिल्ली का मौसम (Delhi ka Mausan)हल्की बारिश
बिहार का मौसम (Bihar ka Mausam )हल्की से तेज बारिश 
झारखंड का मौसम (Jharkhand Ka Mausam)हल्की से भारी बारिश
ओडिशा का मौसम (Odisha Weather Update)हल्की से भारी बारिश
पश्चिम बंगाल का मौसम (West Wengal ka Mausam)तेज बारिश



आज बारिश होगी या नहीं (Aaj Barish Hogi Ya Nahi)

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, कर्नाटक और मेघायल में आज (Aaj Barish Hogi) बारिश की होगी। जबकि दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

कल का मौसम कैसा होगा (Kal Mausam Kaisa Hoga)

मौसम विभाग ने बताया है कि रविवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश होगी। इसके साथ उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में हल्की बारिश हो सकती है।







Tags:    

Similar News