Assam Mizoram: असम के CM ने कहा मिजोरम के सीएम ने Sorry कहा

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व शर्मा ने कहा कि मिजोरम के सीएम जोरामथांगा ने उनसे माफी मांगी है...

Newstrack :  Network
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2021-07-27 11:25 GMT

असम के CM ने कहा मिजोरम के सीएम ने Sorry कहा (social media)

असम-मिजोरम सीमा पर हुई हिंसा के बाद दोनों राज्यों के सीएम के बीच जुबानी जंग जारी है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व शर्मा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि मिजोरम के सीएम जोरामथांगा ने उनसे माफी मांगी। हिमंता ने आरोप लगाया कि मिजोरम रिजर्व फॉरेस्ट इलाके में कब्जा करने की कोशिश कर रहा है जिसे वह नहीं होने देंगे।

'मिजोरम के मुख्यमंत्री को छह बार कॉल किया'

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व शर्मा ने कहा, 'जब फायरिंग हो रही थी, मैंने मिजोरम के मुख्यमंत्री को छह बार कॉल किया। उन्होंने सॉरी कहा और मुझे बातचीत के लिए आइजोल बुलाया। कोई भी हमारी जमीन का एक इंच नहीं ले सकता है। हम अपने क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बॉर्डर पर पुलिस तैनात है।'

'विवाद जमीन को लेकर नहीं, जंगल को लेकर है'

हिंसा की वजह पर हिमंता बिस्व शर्मा ने बताया, 'यहां एक रिजर्व फॉरेस्ट है। क्या रिजर्व फॉरेस्ट का इस्तेमाल आबादी के बसने के लिए किया जा सकता है? विवाद जमीन को लेकर नहीं है, जंगल को लेकर है। असम जंगल को संरक्षित करना चाहता है।'  'हम वन क्षेत्र में कोई आबादी नहीं बसाना चाहते। सैटलाइट इमेज की मदद से आप देखते हैं कि वहां कितना अतिक्रमण हुआ है। असम सरकार ने भी इस पर एक (कानून) मुकदमे के साथ सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया है।'

'कांग्रेस के समय भी हुआ था विवाद'

असम के मुख्यमंत्री ने कहा, 'यह राजनैतिक मुद्दा नहीं है। यह दो राज्यों के बीच सीमा विवाद है जो काफी लंबे समय से चला आ रहा है। इस तरह का विवाद तब भी हुआ है जब दोनों तरफ कांग्रेस की सरकार थी। यह दो राज्यों के बीच विवाद है न कि दो राजनैतिक दलों के बीच।'

'असम ने फायरिंग शुरू की, ग्रेनेड फेंके'

 वहीं, मिजोरम के सीएम जोरामथांगा ने आरोप लगाया,'करीब 200 असम पुलिसकर्मी बॉर्डर पार करके आए और मिजोरम की तरफ सीआरपीएफ पोस्ट को रौंद दिया। असम की तरफ से फायरिंग की शुरुआत हुई। उन्होंने ग्रेनेड फेंके और मशीन गन का इस्तेमाल किया।'

Tags:    

Similar News