लोगों ने Narendra Modi की तारीफ करने वाली The Daily Guardian की Twitter पर क्लास लगा दी

लंदन के प्रतिष्ठित"द गार्जियन"अखबार ने अपनी वेबसाइट पर कोरोना संकट के लिए मोदी को जिम्मेदार बताते हुए लेख प्रकाशित किया।

Newstrack Network :  Network
Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-05-12 07:15 GMT

डिजाइन तस्वीर (साभार-सोशल मीडिया)

नई दिल्ली : जब कोई तारीफ न करें तो खुद ही करने लगो। कुछ ऐसा ही हुआ भाजपा के साथ। जिसके बाद सोशल मीडिया पर खूब ट्रोलिंग हुई है। दरअसल, इंटरनेशनल मीडिया में भारत की कोरोना त्रासदी के लिए केंद्र सरकार और पीएम मोदी की काफी लानत मलामत हो रही है।

हाल ही में लंदन के प्रतिष्ठित "द गार्जियन" अखबार ने अपनी वेबसाइट पर भारत के कोरोना संकट के लिए मोदी को जिम्मेदार बताते हुए एक लेख प्रकाशित किया।

इसके बाद ट्विटर पर कई मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने "द डेली गार्जियन" नाम की वेबसाइट पर मोदी की मेहनत की तारीफ में छपे लेख को ट्विटर पर शेयर करना शुरू कर दिया। कुछ ऐसा लगने लगा मानो लंदन के "गार्जियन" अखबार में वो लेख छपा है। लोगों ने जब द डेली गार्जियन की वेबसाइट खोलने की कोशिश की तो वो क्रैश कर गई। ऐसे में सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ने लगी कि "गार्जियन" अखबार की फर्जी वेबसाइट बनाई गई और उसमें लेख छाप दिया गया। लेकिन असलियत में ऐसा नहीं है।

लोगों ने भाजपा नेताओं और मंत्रियों को किया ट्रोल

दरअसल "द डेली गार्जियन" पूर्व भाजपा मंत्री व पत्रकार एमजे अकबर द्वारा स्थापित "संडे गार्जियन" अखबार का दैनिक ई संस्करण है। अब ये अखबार आईटीवी नेटवर्क के पास है। इस ग्रुप के पास इंडिया न्यूज और न्यूज़ एक्स समेत 12 न्यूज़ चैनल और अखबार हैं। इस ग्रुप का मालिक पूर्व कांग्रेसी नेता विनोद शर्मा का बेटा कार्तिकेय शर्मा है। विनोद शर्मा का दूसरा बेटा मनु शर्मा है जो जेसिका लाल की हत्या का दोषी है। विनोद शर्मा ने अब अपनी हरियाणा जन चेतना पार्टी बना रखी है।

बहरहाल, द डेली गार्जियन में छपा लेख सुदेश वर्मा नामक शख्स ने लिखा है जिसे भाजपा के मीडिया रिलेशन विभाग का संयोजक बताया गया है। सुदेश वर्मा ने अपने लेख में कोरोना संकट को षड्यंत्र बताया है और कहा है कि हालात बिगड़ने के लिए विपक्षी मुख्यमंत्री दोषी हैं। सुदेश वर्मा के लेख में भ्रामक आंकड़े दिए गये हैं।

खैर, इस गार्जियन प्रकरण को लेकर ट्विटर पर लोगों ने भाजपा नेताओं और मंत्रियों का खूब मजाक उड़ाया, अपना गुस्सा जाहिर किया और ट्रोलिंग में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Tags:    

Similar News