Cyclone Yaas: यास तूफान ने ओडिशा-बंगाल में मचाई तबाही, कहीं पेड़ गिरे, कहीं घर पानी में डूबे

Cyclone Yaas : चक्रवात यास का असर भी दिखने लगा है। बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। कई एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं।

Newstrack :  Network
Update: 2021-05-26 06:46 GMT

तूफान के बाद बिखरे सामान और पानी में डूबे घर (फोटो: सोशल मीडिया)

Cyclone Yaas: चक्रवाती तूफान तौकते (Cyclone Tauktae) के बाद अब यास (Yaas) ने भारत में दस्तक दे दी है। चक्रवात यास का असर भी दिखने लगा है। बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। कई क्षेत्रों में तेज हवाएं चल रही हैं। लोगों के घरों में पानी भरने लगा है। कई एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं। ट्रेने रद्द हो गयीं हैं। इसके अलावा ओडिशा के कई जिलों में वैक्सीनेशन को भी रोक दिया गया है।

Live Updates
2021-05-26 12:38 GMT

सेना ने सुरक्षित स्थानों पर लोगों को पहुंचाया

यास तूफान के बाद पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले में भारी नुकसान हुआ। भारी बारिश के कारण जगह-जगह पानी भर गया है, लोगों के घर में पानी भर गया। भारतीय सेना ने पानी फंसे लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है।

2021-05-26 12:37 GMT

2021-05-26 11:22 GMT

बंगाल में तीन लाख मकानों को नुकसान

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया है कि चक्रवात ''यास'' की वजह से बंगाल में तीन लाख मकानों को नुकसान हुआ है। तूफान के कारण 15 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।

2021-05-26 11:20 GMT

बचाव कार्य में जुटी NDRF की टीम

ओडिशा में चक्रवात यास के कारण भद्रक जिले के धामरा में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि घर पानी में डूबे हुए हैं। चक्रवात की वजह से पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले में कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए हैं। एनडीआरपीएफ की टीम बचाव कार्य में लगातार जुटी हुई हैं।

2021-05-26 11:19 GMT

बचाव कार्य में जुटी NDRF की टीम

ओडिशा में चक्रवात यास के कारण भद्रक जिले के धामरा में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि घर पानी में डूबे हुए हैं। चक्रवात की वजह से कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए हैं। एनडीआरपीएफ की टीम बचाव कार्य में लगातार जुटी हुई हैं।

2021-05-26 11:16 GMT

ओडिशा के बाद बंगाल में तबाही

ओडिशा के बाद चक्रवात यास अब बंगाल में तबाही मचा रहा है। हल्दिया में ऊंची लहरों की वजह से एक पुल का एक हिस्सा टूटकर गिर गया है।

2021-05-26 11:13 GMT

ओडिशा तट से टकराया चक्रवात

चक्रवाती तूफान 'यास' ओडिशा तट से टकरा गया है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। हवा की रफ्तार 130-140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार है। समंदर में करीब 6 मीटर ऊंची लहरें उठ रही हैं।

2021-05-26 07:17 GMT

पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा और हुगली में भी तूफान का असर दिखने लगा है। पूर्वी मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में सेना, NDRF और तटरक्षक दल के लोग बचाव अभियान में जुट गए है।

Tags:    

Similar News