Delhi Ke Mausam Ka Hal: दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 46 साल का रिकॉर्ड, कई इलाकों में जलभराव, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Ke Mausam Ka Hal: दिल्ली में शुक्रवार की सुबह से ही बारिश हो रही है। चलिए जानते है कि इस समय दिल्ली का मौसम का हाल क्या है...

Written By :  Chitra Singh
Update: 2021-09-11 06:31 GMT

Delhi Ke Mausam Ka Hal: दिल्ली में शुक्रवार की सुबह से ही तेज बारिश (Delhi mein barish) हो रही है। दिल्ली के सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department, IMD) ने बताया है कि दिल्ली के कई स्थानों पर भारी होने की संभावना है। दिल्ली में लगातार बारिश (Rains) होने के कारण जोरबाग क्षेत्र, आनंद बिहार समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया है। लगातार बारिश को देखते हुए आईएमडी ने अलर्ट (IMD Alert) जारी कर दिया है।

दिल्ली के मौसम का हाल (Delhi Ke Mausam Ka Hal)

मौसम विभाग (Mausam Vibhag) ने दिल्ली के मौसम की जानकारी (delhi ke mausam ki jankari) देते हुए बताया है कि दिल्ली के कुछ स्थानों जैसे डेरा मंडी, आईजीआई एयरपोर्ट, एनसीआर के फरीदाबाद, बल्लभगढ़, गुरुग्राम, रोहतक, गोहाना और आसपास के इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश (Bhari Barish)होगी।

आज का दिल्ली का मौसम कैसा है (Aaj Ka Delhi Ka Mausam Kaisa hai)

दिल्ली के मौसम विभाग (Delhi Ka Mausam Vibhag) के मुताबिक, एनसीआर (नोएडा, ग्रेटर नोएडा) करनाल, असंध, सफीदों, पानीपत, सोनीपत, जींद, हांसी, महम, चरखी दादरी, कोसली, रेवाड़ी, नूंह, झज्जर (हरियाणा), कांधला, बड़ौत, जट्टारी (यूपी) और आसपास के इलाकों में गरज के साथ मध्यम से तीव्रता के साथ बारिश होगी। वहीं अगले कुछ घंटों के दौरान यमुनानगर, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) गंगोह, चांदपुर, हस्तिनापुर, खतौली, सकोटी टांडा और आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश (Delhi Rains) होगी।

दिल्ली में पिछले 46 सालों में सबसे ज्यादा मानसून देखा गया- महेश पलावती

वहीं मौसम विभाग के वाइस प्रेसिडेंट महेश पलावती (Mahesh Palawat) ने दिल्ली के मौसम के बारे में बताया है कि दिल्ली में पिछले 46 सालों में सबसे ज्यादा मानसून (Monsoon) देखा गया। 1975 में दिल्ली में मानसून की बारिश 1150 मिमी थी, उसके बाद 2003 में जब यह 1050 मिमी थी, 2010 में यह 1035.5 मिमी थी। इस साल 11 सितंबर तक दिल्ली में 1110.5 मिमी बारिश हो चुकी है।

दिल्ली के किन-किन इलाकों में किताना बारिश हुई है

महेश पलावती ने आगे जानकारी देते हुए बताया है कि दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश हुई। पालम में 103 मिमी, सफदरजंग में 95, दिल्ली रिज में 68, लोधी रोड में 64 और आयानगर में 32 मिमी बारिश दर्ज की गई। कल तक बारिश और बारिश संभव है।

Tags:    

Similar News