Delhi: LJP सांसद प्रिंस राज के खिलाफ FIR दर्ज, रेप करने का लगा आरोप

बिहार के समस्तीपुर से लोजपा सांसद प्रिंस राज के खिलाफ दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में रेप का मामला दर्ज किया है। रेप से जुड़े मामले में एक पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

Newstrack :  Network
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2021-09-14 04:36 GMT

लोजपा सांसद प्रिंस राज। (Social Media) 

Delhi: दिल्ली पुलिस ने तीन महीने पहले एक महिला की शिकायत के आधार पर बिहार के समस्तीपुर से लोजपा सांसद प्रिंस राज के खिलाफ कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में रेप मामला दर्ज किया है। ये एफआईआर 9 सितंबर को दर्ज हुई है। बता दें कि प्रिंस राज पासवान लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान (Chirag Paswan) के चचेरे भाई हैं, जबकि केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस पासवान के भतीजे हैं।

बताते चलें कि इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्राथमिकी में लोजपा नेता चिराग पासवान का भी नाम आया है. महिला का आरोप है कि शिकायत मिलने के बावजूद अपने चचेरे भाई प्रिंस के खिलाफ कार्रवाई में पासवान ने देरी की। दिल्ली की एक अदालत के निर्देश पर पुलिस ने 9 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की। दिवंगत सांसद रामचंद्र पासवान के पुत्र प्रिंस उन 5 लोजपा सांसदों में एक हैं, जिन्होंने इस साल जून में चिराग के नेतृत्व के खिलाफ पार्टी में बगावत की थी।

सांसद प्रिंस ने किया आरोपों का खंडन 

प्रिंस ने 10 फरवरी को शिकायतकर्ता के खिलाफ एक्सटॉर्शन की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा था कि मुझे पता चला है कि एक महिला ने मुझ पर कुछ आरोप लगाए हैं। हमने 10 फरवरी को ही शिकायत दर्ज की थी और पुलिस के सामने सभी सबूत पेश किए थे। लोजपा सांसद प्रिंस ने 17 जून को ट्वीट करके महिला के आरोपों का खंडन किया था। उन्होंने कहा था कि शिकायतकर्ता महिला के सभी आरोप मनगढंत और उनके प्रोफेशनल करियर के खिलाफ आपराधिक साजिश का हिस्सा हैं।

बेहोशी के हालत में किया शोषण

पीड़िता के मुताबिक वह लोजपा की कार्यकर्ता थी। पीड़िता की ओर से आरोप लगाया गया था कि बेहोशी के हालत में उसके साथ शोषण किया गया था। महिला ने कहा कि वह डर गई थी और प्रिंस उसके घर पर शारीरिक संबंध के लिए देर-सवेर आने लगे, जिसकी जानकारी उन्होंने चिराग को भी दी थी, लेकिन जब वह 15 जनवरी को चिराग से मिली तो उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज न करने और इसे सुलझा लिये जाने की बात की थी। पीड़िता के मुताबिक 'जब मैंने फरवरी में पार्टी छोड़ दी उसके बाद प्रिंस ने मेरे खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी।' 

Tags:    

Similar News