Modi Cabinet Expansion 2021: मोदी कैबिनेट में गुजरात से चार नए चेहरे

मोदी कैबिनेट में गुजरात से चार नए लोगों को जगह मिली है. चारों आज शपथ ग्रहण करेंगे;

Newstrack :  Newstrack - Network
Published By :  Ragini Sinha
Update:2021-07-07 18:43 IST
darshana zardosh news

दर्शना जरदोष (social media)

  • whatsapp icon

Modi Cabinet Expansion 2021: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दूसरे काल में आज पहली बार मंत्रिमंडल विस्तार करेंगे। आज शाम राष्ट्रपति भवन में 43 नेता शपथ लेंगे। कैबिनेट में कई नए चेहरे शामिल होने जा रहे हैं। गुजरात से जिन लोगों को मोदी कैबिनेट में जगह मिली है, उनमें राजीव चंद्रशेखर, दर्शना जरदोष, देवसिंह चौहान और महेंद्र मुंजापर शामिल है। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।


राजीव चंद्रशेखर (social media)

राजीव चंद्रशेखर (social media)


राजीव चंद्रशेखर

राजीव चंद्रशेखर एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह बहुत बड़े बिजनेसमैन भी हैं। इसके साथ ही वह 2018 में राज्यसभा के सांसद भी बने। वह बीजेपी से जुड़े हुए हैं। राजीव का जन्म 31 मई 1964 में गुजरात के गांधीनगर में हुआ था. उनकी पत्नी का नाम अंजू चंद्रशेखर है. राज्यसभा सांसद चंद्रशेखर ने एक बार राहुल गांधी का मजाक उड़ाया था। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का एक वीडियो ट्वीट किया था, जिसमें वह महान भारतीय अभियंता, विद्वान और राजनेता सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या का नाम सही से नहीं ले पा रहे थे।

दर्शना जरदोष

दर्शन जरदोश एक भारतीय राजनीतिज्ञ और गुजरात में सूरत निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली लोकसभा की वर्तमान सदस्य हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं। 2009 में वह 15वीं लोकसभा के लिए चुनी गईं। इसके बाद 2014 में 16वीं लोकसभा और 2019 में 17वीं लोकसभा के लिए चुनी गईं।


देवसिंह चौहान (social media)


देवसिंह चौहान

देवसिंह जयसिंह चौहान एक भारतीय राजनीतिज्ञ और खेड़ा, गुजरात से 16वीं लोकसभा के सांसद हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार होने के नाते 2014 का भारतीय चुनाव जीता था। देवसिंह जयसिंहभाई चौहान का जन्म 29 अक्टूबर 1964 को नवागम, खेड़ा, गुजरात में हुआ था।

देवसिंह चौहान

 डॉ. महेंद्र मुंजापारा (social media)


डॉ. महेंद्र मुंजापर

डॉ. महेंद्र मुंजापारा एक भारतीय राजनीतिज्ञ और सुरेंद्रनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, गुजरात से 17वीं लोकसभा के सांसद हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार होने के नाते 2019 का भारतीय आम चुनाव जीता। उनका जन्म 1968 में गुजरात के सुरेंदरनगर में हुआ।Modi Cabinet Expansion 2021: राजीव चंद्रशेखर का केंद्रीय मंत्री बनना तय, जानिए उनके बारे में

Tags:    

Similar News