Major Dhyanchand Khel Ratna Award: दिग्विजय का तंज— आश्चर्य !नरेंद्र मोदी खेल अवार्ड नहीं रखा नाम
Khel Ratna Award: मोदी सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदल कर हॉकी के 'जादूगर' मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने की घोषणा की है।;
राजीव गांधी, नरेंद्र मोदी और ध्यान चंद (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)
Khel Ratna Award: मोदी सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदल कर हॉकी के 'जादूगर' मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। पीएम मोदी ने कहा कि देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए। लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है। जय हिंद!
मोदी सरकार के इस एलान के बाद सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दलों ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस महासचिव और पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किए जाने के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि वह इस कदम का स्वागत करते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के नाम पर स्टेडियम को हटाकर, खिलाड़ियों के नाम पर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम इसका स्वागत करते हैं, लेकिन इस चीज का उपयोग सियासत के लिए नहीं होना चाहिए।
सुरजेवाला ने कहा कि पीएम मोदी ने खेल बजट को 200 करोड़ रुपए से ज्यादा अधिक घटा दिया है। ऐसा करके वह इन कदमों को छुपा रहे हैं। अब कृपया नरेंद्र मोदी और अरुण जेटली का नाम स्टेडियम से हटा दें। अब मिल्खा सिंह और पीटी उषा के नाम पर रखा जाए।
तो वहीं जन अधिकार पार्टी के मुखिया पप्पू यादव ने कहा कि नरेंद्र सिंह मोदी स्टेडियम का नाम बदलकर मिल्खा सिंह स्टेडियम किया जाए।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे तो उम्मीद थी वे राजीव गांधी खेल अवॉर्ड का नाम भी बदल नरेंद्र मोदी खेल अवॉर्ड रखेंगे। इसी को अंग्रेज़ी में कहते हैं। उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि पहले अहमदाबाद के सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम का नाम बदल कर नरेंद्र मोदी स्टेडियम किया। मुझे आश्चर्य हुआ जब उन्होंने मेजर ध्यानचंद जी के नाम से किया।
कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद या फिर सरदार पटेल। इन्होंने मन, वचन और कर्म से राष्ट्रसेवा की, राष्ट्र के गौरव में अतुलनीय वृद्धि भी की! मसला इनके सम्मान का नहीं, समस्या बीजेपी की बदनियति और श्रेय लूटने के निकृष्ट/निर्लज्ज इरादों से है! PM की अगुवाई में पनप रही, यह संकीर्ण सोच घातक है!
कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने कहा कि मेजर ध्यानचंद हॉकी के जादूगर थे,उनके प्रति पूरा देश श्रद्धावनत है,पर स्व.राजीव गांधी जी के नाम पर हटाया गया खेलअवार्ड उन्हें अपमानित करने के उद्देश्य से किया गया है,जानकारी PM ट्वीट कर दें,इसका प्रमाण! क्या सरदार पटेल स्टेडियम का नाम भी लोगों की भावनाओं के आधार पर आपके नाम रखा गया
कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने कहा कि ध्यानचंद तो बहाना है, पनौती को अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाना है। भारत रत्न राजीव_गांधी अमर रहें। महान खिलाड़ी ध्यानचंद अमर रहें
जयपुर कांग्रेस सेवादल ने कहा तकि अब राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार करने से क्या फायदा?? जरूरत के समय केंद्र सरकार अगर हॉकी खिलाड़ियों की मदद कर लेती तो आज टोक्यो में इन खिलाड़ियों की ड्रेस पर ओडिसा की जगह हिंदी में "भारत" और इंग्लिश में "INDIA" लिखा होता।