Monsoon Session 2021: भाजपा सांसद ने बढ़ाई सरकार की मुसीबत, सदन में हंगामे के बाद लोकसभा अध्यक्ष की प्रेस कांफ्रेस

Monsoon Session 2021 : विपक्षी दलों का समर्थन करते हुए भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने जातिगत जनगणना की मांग सदन में उठाई है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shivani
Update: 2021-08-11 05:43 GMT

Monsoon Session 2021 : मानसून सत्र 2021 में संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही नहीं हो पा रही है। महंगाई, पेगासस के मुद्दे के बाद अब कई विपक्षी दलों ने जातिगत जनगणना की मांग उठाई है। इस मांग का समर्थन भाजपा समर्थक दल भी कर रहे हैं, जैसे बिहार में नीतीश कुमार ने भी जातिगत जनगणना का समर्थन किया तो वहीं अब लोकसभा में आज भाजपा के एक सांसद ने भी इसका समर्थन कर सरकार और पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी।

संघमित्रा ने जातिगत जनगणना का समर्थन किया

दरअसल, बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान ओबीसी आरक्षण बिल को लेकर चर्चा हो रही थी। इस दौरान बीजेपी की ओर से संसद संघमित्रा मौर्य ने अपनी बात रखी। इस बीच संघमित्रा ने भी जातिगत जनगणना का समर्थन किया। संघमित्रा मौर्य ने कहा पिछली सरकारों ने जातिगत जनगणना का विरोध किया था, लेकिन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने राज्यों को इसका अधिकार दे दिया है।

वहीं सदन में भारी हंगामे के बाद लोकसभा स्पीकर ने पहले सदन की कार्यवाही को 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया, हालाँकि बाद में जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो इसे अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। बता दें कि लोकसभा मानसून सत्र खत्म होने में दो दिन बचे हैं। वहीं आज लोकसभा स्पीकर 12 बजे प्रेस कांफ्रेस करने वाले हैं।

वेंकैया नायडू  हुए भावुक

इसके अलावा राज्य सभा की कार्यवाही 11 बजे शुरू हुई और बाद में 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। राज्य सभा का माहौल आज काफी भावुक दिखा, जब राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू सदन में विपक्षी सांसदों के बीते दिन किए गए हंगामे के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए। वेंकैया नायडु ने कहा कि मंगलवार को सदन की पवित्रता को खत्म हो गई। 

बता दें कि सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले राज्यसभा चेयरमैन एम. वेंकैया नायडू की गृहमंत्री अमित शाह, प्रह्लाद जोशी और पीयूष गोयल के साथ बैठक हुई थी। 

Tags:    

Similar News