Mumbai 1993 Bomb Blast: मुंबई 1993 के सीरियल ब्लास्ट का मोस्ट वांटेड आतंकी 29 साल बाद हुआ गिरफ्तार, दाऊद का करीबी था अबू बकर

Mumbai 1993 Bomb Blast: अबू बकर पकड़ा गया है यह दाऊद का करीबी था, भारतीय एजेंसियों ने मुंबई 1993 के सीरियल ब्लास्ट मामले में शामिल भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में से एक अबु बक्र को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2022-02-04 17:46 GMT

Mumbai 1993 Bomb Blast: आज से 29 साल पहले मुंबई में हुए सीरियल बम धमाकों (serial bomb blasts in mumbai) से पूरा देश हिल गया था। आज उस घटना से जुड़ी एक-एक कडियां जब मिलती हैं तो पुरानी जख्म उभर जाते हैं। बता दें कि कई देशों में चल रहे भारत के एक बड़े सर्च ऑपरेशन में, भारतीय एजेंसियों ने मुंबई 1993 के सीरियल ब्लास्ट मामले में शामिल भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में से एक अबु बक्र को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

UAE से इंडिया लाया जाएगा अबु बकर

बता दें कि इस ब्लास्ट में देश की आर्थिक नगरी मुंबई में अलग-अलग जगहों पर हुए 12 बम धमाके हुए थे। जिसमें 257 लोग मारे गए थे और 713 लोग घायल हुए थे। जानकारी के मुताबिक अब पकड़े गए आतंकी अबु बकर को UAE से इंडिया लाया जाएगा।

आरडीएक्स की लैंडिंग में शामिल था अबु बकर

आतंकी अबु बकर (terrorist abu bakr) है जो POK में हथियारों और विस्फोटकों के प्रशिक्षण के अलावा सिलसिलेवार होने वाले ब्लास्ट में इस्तेमाल किये जाने वाले आरडीएक्स की लैंडिंग में शामिल रहा। जोकि संयुक्त अरब अमीरात और पाकिस्तान में रह रहा था। उसे हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में भारतीय एजेंसियों के इनपुट पर पकड़ा गया था।

मुंबई 1993 बम ब्लास्ट: Photo - Social Media

2019 में भी अबु बकर को गिरफ्तार किया गया था

रिपोर्ट के अनुसार 2019 में भी अबु बकर को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन कुछ दस्तावेज मामलों के कारण वो यूएई के अधिकारियों की हिरासत से खुद को रिहा कराने में कामयाब रहा। शीर्ष सूत्रों ने पुष्टि की है कि भारतीय एजेंसियां अबु बक्र के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में हैं, जो लंबे समय से देश की मोस्ट वांटेड लिस्ट में था। लगभग 29 वर्षों से वांटेड बक्र संयुक्त अरब अमीरात से वापस लाए जाने के बाद भारत में कानून का सामना करेगा।

पकडे गए आतंकी का पूरा नाम 'अबु बकर अब्दुल गफूर शेख' है

पकडे गए आतंकी का पूरा नाम 'अबु बकर अब्दुल गफूर शेख' (Abu Bakr Abdul Ghafoor Sheikh) है, जो मोहम्मद और मुस्तफा दोसा के साथ तस्करी में शामिल था, जो दाऊद इब्राहिम के प्रमुख लेफ्टिनेंट थे। वह खाड़ी देशों से सोना, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक्स की तस्करी करके मुंबई और आसपास के लैंडिंग पॉइंट्स पर लाता था।

अबु बकर ने एक ईरानी नागरिक से शादी की है

मुंबई धमाकों के बाद 1997 में उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था और तब से उसे पकड़ने की तलाश जारी थी जो अब संयुक्त अरब अमीरात के सूत्रों के अनुसार सफल रही है। अबु बकर ने एक ईरानी नागरिक से शादी की है जो उसकी दूसरी पत्नी है। केंद्रीय एजेंसियों के शीर्ष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अबु बकर के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Tags:    

Similar News