आसमान में दिखा स्ट्रॉबेरी मून का यह नजारा, NASA ने बताया इस नाम की सच्चाई

Strawberry Moon :स्ट्रॉबेरी मून को हॉट मून, हनी मून, रोज मून नामों से जाना जाता है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shraddha
Update: 2021-06-25 03:55 GMT

स्ट्रॉबेरी मून (फोटो सोशल मीडिया)

Strawberry Moon : कल लोगों को अलग - अलग हिस्सों में स्ट्रॉबेरी मून (Strawberry Moon) का अद्भुत नजारा देखने को मिला है। इस खास मौक पर नासा (NASA) ने एक तस्वीर जारी की है। इसके साथ इन्होंने यह भी बताया कि इस सुपरमून (supermoon) को स्ट्रॉबेरी मून क्यों कहा जाता है।

आपको बता दें कि नासा ने कहा कि इस सुपर मून को कई सभ्यताओं में फुलमून कहा जाता है। इस मून को कई अलग - अलग नामों से जाना जाता है। बताया जाता है कि जून महीने का फुलमून सबसे प्यारा होता है। नासा ने बताया कि स्प्रिंग का अंतिम फुलमून और समर का पहला फुलमून स्ट्रॉबेरी मून ने नाम से जाना जाता है। इस मून का नाम स्ट्रॉबेरी इसलिए रखा गया क्योंकि इस मौसम से स्ट्रॉबेरी की फसल कटने लगती है। 



उउत्तरी अमेरिका के एल्गोनक्विन आदिवासियों ने इस मून का नाम स्ट्रॉबेरी मून रखा है। बताया जाता है कि इस समय स्ट्रॉबेरी की फसल कटने लगती है। आपको बता दें कि स्ट्रॉबेरी मून को हॉट मून, हनी मून, रोज मून कई नामों से जाना जाता है। यह चंद्रमा उगने और डूबते वक्त लाल रंग का दिखाई देता है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि चंद्रमा बुधवार की सुबह से लेकर शनिवार की सुबह तक दिखाई देगा। यह चन्द्रमा लगभग 3 दिनों तक पूर्ण रूप से दिखाई देगा। इस साल का स्ट्रॉबेरी मून फुलमून से ज्यादा बड़ा दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि जब भी आसमान में बड़ा चमकीला चांद नजर आता है तो इस चांद को कई बार सुपर मून के नाम से भी जानते हैं। 

Tags:    

Similar News