Uttarakhand Election 2022 : धामी सरकार में मंत्री हरक सिंह रावत को BJP ने पार्टी से निकाला, थाम सकते हैं कांग्रेस का 'हाथ'

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) शासित उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजेपी ने हरक सिंह रावत पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया है।

Newstrack :  Network
Published By :  aman
Update:2022-01-17 06:50 IST

harak singh rawat 

Uttarakhand Election 2022 : जिन पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव होने हैं उनमें उत्तराखंड भी है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) शासित उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजेपी ने हरक सिंह रावत पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हरक सिंह रावत को अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की सिफारिश राज्यपाल को भेजी है। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें अगले 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, हरक सिंह रावत बीते कुछ समय से कांग्रेस नेताओं के संपर्क में थे। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से हरक सिंह को बर्खास्त किया गया है। अब हरक सिंह के राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस में शामिल होने की बात सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि आज 17 जनवरी को हरक सिंह कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। वो कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि उनके साथ दो अन्य बीजेपी विधायक भी कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं।

बता दें, कि हरक सिंह रावत ने हाल ही में उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट से इस्तीफा दिया था। हालांकि, तब उनका इस्तीफा राज्यपाल ने स्वीकार नहीं किया था। फिर पार्टी में मनाने का दौर चला था। बीजेपी ने उन्हें मनाने की भी कोशिश की थी। लेकिन, लगता है उन्होंने बीजेपी छोड़ने का मन बना ही लिया था। ऐसे में पार्टी विरोधियों गतिविधियों में शामिल होने के चलते अब उन्हें मंत्रिमंडल और बीजेपी से बर्खास्त कर दिया गया है।

...तो करेंगे घर वापसी !

आपको याद दिला दें कि हरक सिंह रावत ने अपने राजनीतिक करियर कई मौकों पर पहले भी बगावती तेवर दिखाए हैं। साल 2016 में ऐसे तेवर दिखाते हुए ही उन्होंने कांग्रेस को छोड़ा था। तब उन्होंने बीजेपी का दामन थामा था। लेकिन बीजेपी में शामिल होने के बाद भी कई मौकों पर उनकी पार्टी नेतृत्व से अनबन की ख़बरें आती रही। ऐसे में अब एक बार फिर वे अपनी पुरानी पार्टी में 'घर वापसी' करते दिखाई दे रहे हैं। यदि ऐसा होता है तो कांग्रेस नेता हरीश रावत के लिए कई तरह से सियासी समीकरण बदल जाएंगे। 


Tags:    

Similar News