Weather-Today : पहाड़ों पर हल्की बारिश और बर्फबारी, दिल्ली-यूपी में जल्द मौसम लेगा करवट, इन राज्यों में होगी बारिश

Weather-Today : आने वाले समय में दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम के करवट लेने के आसार हैं। साथ ही, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बारिश की संभावना भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने व्यक्त की है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 मार्च को एक अन्य विक्षोभ पहाड़ों पर दस्तक देगा ।

Written By :  aman
Update:2022-03-01 06:38 IST

बारिश-बर्फबारी (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

Weather Today 1 march 2022 : उत्तर भारत के पहाड़ों पर इस समय पश्चिमी विक्षोभ है, जिस वजह से बादलों का प्रभाव देखा जा रहा है। जिसके असर से पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ इलाकों में आज 01 मार्च को बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। आने वाले समय में दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम के करवट लेने के आसार हैं। साथ ही, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बारिश की संभावना भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने व्यक्त की है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 मार्च को एक अन्य विक्षोभ पहाड़ों पर दस्तक देगा जिसकी वजह से कई राज्यों में बारिश देखने को मिलेगी। दक्षिण भारतीय राज्यों में इस हफ्ते के अंत में एक चक्रवाती सर्कुलेशन के कारण बहुत भारी बारिश की संभावना है। दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के पास एक चक्रवाती सर्कुलेशन फिलहाल बना हुआ है।

weather report today : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुज़फ़्फ़राबाद और लद्दाख सहित जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर बर्फबारी की संभावना भी है, लेकिन इसके बहुत कम आसार हैं। 1 मार्च को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, पूर्वी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुख्यतः मौसम शुष्क रहेगा। इन क्षेत्रों में उत्तर-पश्चिम दिशा की तेज हवाएं चलेंगी। उत्तर प्रदेश में पश्चिमी दिशा की हवाओं का असर ही रहेगा। यहां आगरा, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, बुलंदशहर, एटा, इटावा, कासगंज, फर्रुखाबाद, बरेली, ललितपुर शाहजहांपुर, झांसी, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली से लेकर कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर और साथ ही साथ वाराणसी, मऊ, आजमगढ़ आदि में मौसम शुष्क रहेगा। यहां पश्चिमी दिशा की हवाएं चलेंगी। इन इलाकों में सुबह और शाम के समय मौसम ठंडा रहेगा। दिन में धूप का असर रहेगा।

1 march 2022 Mausam- बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, रांची, जमशेदपुर सहित कुछ इलाकों पर बादल जरूर देखने को मिलेंगे। यहां कुछ भागों में मानसून से पहले की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्से में मंगलवार को बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर के शेष राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा। ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, दादरा नगर हवेली, गोवा, दमन और दीव में मौसम शुष्क रहेगा। इन इलाकों में पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हवा चलने की संभावना है। इन्हीं हवाओं की वजह से यहां तापमान औसत से ऊपर रहेंगे।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल- दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में कर्नाटक, रायलसीमा, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के तटीय भागों तेलंगाना सभी राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा, यहां हवाओं का रुख पूर्वी दिशा से होगा। इन हवाओं के कारण वातावरण में आद्रता रहेगी, बादल बढ़ेंगे। तमिलनाडु के कुछ इलाकों में बारिश की शुरुआत हो सकती है। मौसम विभाग ने 2 मार्च के बाद 3 और 4 मार्च को तमिलनाडु-पुडुचेरी-कराइकल में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। दक्षिण भारतीय राज्यों में इस सप्ताह के अंत में एक चक्रवाती सर्कुलेशन के चलते भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई इलाकों में भारी से बहुत तेज बारिश जारी रहेगी।

Tags:    

Similar News