Agra love Jihad Case: शारीरिक संबंध बनाने के लिए महिला को लव ज़ेहाद में फंसाकर की शादी, बोला अब मन भर गया

Agra love Jihad Case: फोन पर बात करते-करते एक व्यक्ति को महिला से प्यार होने पर उसने महिला से शादी की फिर उसने यह कहकर उसे छोड़ दिया कि उसने तो शारीरिक संबंध बनाने को शादी की थी।

Report :  Praveen Sharma
Published By :  Network
Update: 2021-09-16 16:41 GMT

आगरा में सामने आया लव ज़ेहाद का मामला: फोटो- सोशल मीडिया

Agra love Jihad Case: उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा (Agra) में एक विशेष संप्रदाय के व्यक्ति ने किसी मिलने वाले को फोन किया। फोन एक महिला को लग गया। व्यक्ति को महिला की आवाज इतनी पसंद आई कि वह उसका दीवाना हो गया और उससे फोन पर बातें करने लगा। दोनों की दोस्ती प्रेम में बदल गई। व्यक्ति ने महिला से कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। महिला यह सोचकर मान गई कि वह अच्छा व्यक्ति है।

एक साल तक व्यक्ति ने महिला को कई जगह किराए के मकान में रखा और उसके साथ शारीरिक संबंध (Physical relationship) बनाए। अब वह उसे रखने से मना कर रहा है। महिला से उसने कहा कि उसने तो शारीरिक संबंध (Physical relationship) बनाने को शादी की थी। इधर, महिला को यह भी पता चला कि वह मुस्लिम है तो महिला ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ जेल भेज दिया है।

एक विशेष संप्रदाय के व्यक्ति ने अपने को फ़ोन पर हिंदू बताकर प्रेम जाल में फंसाई महिला

बता दें कि महराज कुरैशी उर्फ राहुल निवासी कटरा बजीर खां ने वर्ष 2019 में अपने किसी मिलने वाले को फोन किया। फोन में एक डिजिट गलत थी तो फोन भिंड की रहने वाली महिला पर लग गया। महराज को उसकी आवाज इतनी पसंद आई कि वह उसे रोज फोन करने लगा और उसे अपने प्रेम जाल (love trap) में फंसा लिया। महराज ने देखा कि महिला हिंदू है तो वह भी हिंदू बन गया। महराज ने महिला को यह बात नहीं बताई कि वह शादीशुदा भी है।

आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए- पीड़ित महिला

महराज ने वर्ष 2020 में उसके साथ शादी कर ली और उसे कई जगहों पर किराए के मकान में रखा। वर्तमान में उसे कोतवाली में रखे हुए था। महराज ने महिला से कहा कि अब उसका उससे मन भर गया है, उससे शारीरिक संबंध बनाने को उसने शादी की थी। महिला को यह भी पता चल गया कि वह मुस्लिम है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लव ज़ेहाद में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया

महिला कोतवाली थाने पहुंची। महिला को परेशान देख इंस्पेक्टर सुभाष चंद पांडे ने उसे पहले पानी पिलाया और फिर पूरी बात पूछी। महिला ने बताया कि महराज ने उससे शारीरिक संबंध बनाने को शादी की थी। महिला के साथ उसने कई बार दुराचार किया है। इंस्पेक्टर ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया। महिला का कहना है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Tags:    

Similar News