फांसी पर लटका मिला एयर फोर्स कर्मी की बहू का शव, दहेज के लिए हत्या का आरोप

एक एयर फोर्स कर्मी की बहु का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। ससुराल वाले के शव को छोड़कर फरार हो गए। जब मायके वालो को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंच कर जमकर हंगामा किया। युवती के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज़ के लिए हत्या का आरोप लगाया है।

Update: 2016-11-08 12:12 GMT

कानपुर: एयर फोर्स कर्मी की बहू का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। ससुराल वाले के शव को छोड़कर फरार हो गए। जब मायके वालो को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंच कर जमकर हंगामा किया। युवती के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज़ के लिए हत्या का आरोप लगाया है।

क्या है मामला ?

-मामला कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के भवानी नगर की है।

-जहां प्रदीप कुमार तिवारी एयर फोर्स में जूनियर वारंट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।

-उनके परिवार में पत्नी मालती, बेटे आनंद और आशीष तिवारी हैं।

-छोटे बेटे आशीष की शादी 17 जनवरी 2015 को फतेहपुर में रहने वाले शिव शंकर पांडेय की बेटी सपना से हुई थी।

-आशीष प्राइवेट बैंक में जॉब करता है।

-इसके बावजूद भी वह ससुराल से आर्थिक मदद के लिए सपना पर दबाव डालता था।

यह भी पढ़ें ...बाइक सवार बदमाशों ने शौच से लौट रहीं तीन बहनों पर फेंका तेजाब, हालत गंभीर

मृतका की नंद वर्षा ने बताया

-मृतका की नंद वर्षा के मुताबिक, मंगलवार सुबह जब वह सो कर उठी तो घर में कोई नहीं था।

-काफी देर तक सपना की आहट नहीं मिली तो उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया।

-दरवाजा न खुलने पर खिड़की से झांककर देखा तो वहां सपना फांसी के फंदे पर लटकी थी।

-जिसके बाद उसने सपना के मायके वालों और पुलिस को इसकी सूचना दी।

यह भी पढ़ें ... मातम में बदली छठ पूजा की खुशियां, सैंडल न देने से नाराज पूजा ने लगाई फांसी

क्या कहना है मृतका के पिता का ?

-मृतका के पिता शिव मोहन पांडेय के मुताबिक, उनकी बेटी सपना को उसके ससुरालवाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।

-सपना का पति -आशीष उसके साथ आए दिन मार पीट करता था।

-उन्होंने ने बताया कि सपना बहुत ही हिम्मती लड़की थी।

-वह बड़ी-बड़ी मुसीबतों बड़ी ही आसानी से हल करने का दम था।

-लेकिन ससुराल की प्रताड़ना ने उसे तोड़ कर रख दिया।

-उन्होंने आरोप लगाया कि सपना के ससुरालवालों ने ही उसकी हत्या करके शव को फंदे से लटका दिया और मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें ... मंदिरों में भी सुरक्षित नहीं महिलाएं,प्रसाद लेने खड़ी महिला के साथ छेड़खानी

क्या कहती है पुलिस ?

-चकेरी इंस्पेक्टर किशोर कुमार सिंह के मुताबिक, विवाहिता के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है।

-रिपोर्ट्स आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

-मृतका के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया जाएगा।

Tags:    

Similar News