Delhi News: दिल्ली में टाटा स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नेशनल बिजनेस हेड की चाकू मार कर हत्या

Delhi News: एक महीने पहले ही विनय त्यागी का कोलकाता से यहां ट्रांसफर हुआ था।

Update: 2024-05-04 06:23 GMT

Delhi News: Photo- Social Media

Delhi News:दिल्ली के शालीमार गार्डन खेतान पब्लिक स्कूल के पास दिल्ली में टाटा स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नेशनल बिजनेस हेड विनय त्यागी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उनका परिवार साहिबाबाद के राजेंद्र नगर में रहता है। एक महीने पहले विनय त्यागी का कोलकात्ता से यहां ट्रांसफर हुआ था।

विनय त्यागी खेतान पब्लिक स्कूल के मैदान के पास रात तीन बजे के करीब गली में घायल मिले थे, परिजनों ने उन्हें नरेंद्र मोहन अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अभी तक की जांच में पता चला कि विनय अक्सर मेट्रो से ऑफिस आते जाते थे।

...तो घायल हालत में मिले

रात साढ़े 11 बजे के करीब लोकेशन परिवार को शेयर किया था। अमूमन 10 बजे तक वे घर लौट आते थे। कल रात तक नहीं आने पर परिवार के लोग खुद तलाश करने निकले तो घायल हालत में मिले। परिवार के लोग मोहन नगर के नरेंद्र मोहन अस्पताल पहुंचे तो साहिबाबाद पुलिस को पहले जानकारी दी गई। उसके बाद घटनास्थल को देखकर शालीमार गार्डन पुलिस को सूचित किया। पुलिस सीसीटीवी व मैन्युअल सर्विलांस से जांच जुटी।

Tags:    

Similar News