Aligarh News: अलीगढ़ शराब कांड में बड़ा एक्शन, एक लाख इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अब तक 99 मौतें

Aligarh News: अलीगढ़ शराब काण्ड में आखिरकार पुलिस ने मुख्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी ऋषि शर्मा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसपर एक लाख का इनाम घोषित किया था।

Newstrack :  Network
Published By :  Shivani
Update: 2021-06-06 04:23 GMT

अलीगढ़ शराब कांड (डिजाइन इमेज)

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शराब काण्ड (Aligarh Sharab Kand) में आखिरकार पुलिस ने मुख्यारोपी (Accused Arrested) को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले महीने अलीगढ में जहरीली शराब से हुई मौतों आंकड़ा दिन ब दिन बढ़ता जा रहा था, वो वहीं पुलिस और प्रशासन पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का दबाव भी बढ़ रहा था। मामले में मुख्य आरोपी ऋषि शर्मा को बनाया गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए एक लाख का इनाम घोषित किया था। लगातार आरोपी ऋषि की तलाश जारी थीं। इस बीच रविवार को पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मुख्यारोपी ऋषि को गिरफ्तार कर लिया

अलीगढ़ शराबकाण्ड के मुख्यारोपी पर 1 लाख का इनाम

दरअसल, मई के अंत में अलीगढ़ में उस समय हड़कंप मच गया जब शराब का कहर बनकर लोगों पर बरसा। कई मौतों की जानकारी होने के बाद पुलिस प्रशासन सकते में आ गया। मामले में लगातार मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता चला गया। अब तक लगभग 99 लोगों की मौत का आंकड़ा सामने आया है। इसमें अलग -अलग गांवों के लोग शामिल है। 

सीएम योगी ने दिखाई थी सख्तीः

मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल एक्शन लेते हुए जांच और आरोपियों पर कार्रवाई के आदेश दिए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्ती दिखाते हुए आबकारी और गृह विभाग के अधिकारियों को तलब किया है और अलीगढ़ के अधिकारियों से बात करके पीड़ितों की मदद करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने आदेश दिया है कि आरोपियों पर एनएसए लगाया जाए। इसके साथ ही सीएम ने कहा है कि अगर शराब सरकारी ठेके से खरीदी गई थी तो उसे सीज कर दिया जाए और दोषियों की संपत्ति भी कुर्क की जाए।


10 दिन बाद आरोपी ऋषि शर्मा की गिरफ्तार

शराबकांड़ में मुख्य आरोपी ऋषि शर्मा अलीगढ़ में अवैध शराब सिंडिकेट के अनिल चौधरी के साथी है। पुलिस ऋषि शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर तलाश में थीं और लगातार छापेमारी की जा रही थी। वहीं बीते शनिवार को ऋषि पर घोषित इनामी राशि भी बढ़कर एक लाख कर दी गयी थीं। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि जहरीली शराब कांड के मुख्य तस्कर ऋषि शर्मा पर 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख का इनाम घोषित किया गया है। एडीजी जोन ने इनाम बढ़ाने की घोषणा की। मामले में कई राज्यों में पुलिस ने दबिश दी। ऋषि के परिवार के पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

अफसरों पर भी गिरी गाज-

राज्य सरकार ने इस कांड के बाद आबकारी आयुक्त पी गुरुप्रसाद को हटा दिया। उनकी जगह पर रिग्जियान सैम्फिल को नई जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गयी। आबकारी विभाग के संयुक्त आबकारी आयुक्त, आगरा जोन, रवि शंकर पाठक एवं उप आबकारी आयुक्त, अलीगढ़ मंडल, ओ. पी. सिंह को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है और विभागीय कार्रवाई प्रचलित की है। इनके अलावा इन दो अधिकारियों को मिलाकर कुल 7 अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई।

Tags:    

Similar News