गायत्री प्रजापति रेप केस: आरोप लगाने वाली महिला की बड़ी बेटी ने लगाया ये गंभीर आरोप

Update: 2018-10-24 06:42 GMT

अमेठी: समाजवादी पार्टी के चहेते व रेप के आरोपी पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। गायत्री पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला की बड़ी बेटी ने दावा किया है कि उसकी मां ने पैसे लेकर गायत्री प्रजापति को क्लीन चिट दी है। बता दें कि इस बाबत लड़की ने कोर्ट में एक शपथपत्र भी दायर किया है। साथ ही उसने यह भी आरोप लगाया है कि रेप की कोशिश छोटी बेटी के साथ नहीं बल्कि उसके साथ भी किया गया था।

यह भी पढ़ें— आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच में दोषी पाए गए गायत्री, दर्ज हो सकती है एफआईआर

मां ने वसूली मोटी रकम

लड़की ने दावा किया है कि गायत्री प्रजापति को बचाने के लिए उसकी मां ने मोटी रकम वसूली है। उसने बताया कि गायत्री प्रजापति के पक्ष में गवाही देने के लिए उसकी मां ने उसके सामने ही लाखों रुपए लिए थे। लड़की का दावा है कि गायत्री प्रजापति और उसके अन्य साथियों ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की थी लेकिन उसकी मां छोटी बेटी को पुलिस के सामने लेकर गई थी।

यह भी पढ़ें— सेशन कोर्ट ने गायत्री प्रजापति की रिवीजन अर्जी खारिज की

महिला की बेटी के इस सनसनीखेज खुलासे के बाद एक बार फिर से यह पूरा मामला सुर्खियों में आ गया है। सनद रहे कि पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था। महिला आरोप लगाया था कि गायत्री प्रजापति और ने उसके साथ रेप किया है।

यह भी पढ़ें— मोदी को मिला खत, गायत्री प्रजापति को मिले ऐसी सजा कि कांप उठे वो और…

रेप की कोशिश छोटी बेटी के साथ नहीं बल्कि उसके साथ भी किया गया था

यही नहीं महिला ने आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ भी गायत्री प्रजापति और उसके साथियों ने रेप की कोशिश की थी। लेकिन अब इस मामले में पीड़ित महिला की बड़ी बेटी ने आरोप लगाया है कि रेप की कोशिश छोटी बेटी के साथ नहीं बल्कि उसके साथ किया गया था।

Tags:    

Similar News