Amethi Crime News: महिला से तीन साल तक बनाया शारिरिक संबंध, गर्भवती होने पर युवक ने किया ये

Amethi Crime News: शादी का झांसा देकर लगातार तीन साल से महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

Newstrack :  Vidushi Mishra
Update: 2021-06-22 12:02 GMT

गर्भवती महिला (फोटो-सोशल मीडिया)

Amethi Crime News: उत्तर प्रदेश अमेठी में शादी का झांसा देकर लगातार तीन साल से महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला की तहरीर पर पुलिस युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है।

आपको बता दें, कि अमेठी में बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ उसी के पड़ोसी गांव बहदिलमऊ निवासी बृजेश कुमार ने शादी का झांसा देकर लगभग तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाया।

दुष्कर्म करने का आरोप

इसके बाद महिला के पेट में आठ माह का गर्भ होने के बाद जब उसने युवक से शादी कराने को कहा तो उसने मना कर दिया। युवक की ओर से इंकार करने के बाद महिला ने पुलिस को तहरीर देकर युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

गौरतलब होगा कि महिला की शादी नौ वर्ष पूर्व हुई थी। लेकिन बाद में उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। महिला का कहना था कि बृजेश ने कहा था कि वह शादी करके उसे पत्नी बनाएगा। पीड़िता का कहना था कि एक माह पूर्व चौकी इंचार्ज सत्थिन प्रेमचंद से भी इसकी शिकायत की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर वह थाने आई।

एसएचओ विश्वनाथ यादव ने बताया की महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर उसका मेडिकल परीक्षण कराने के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की कवायद चल रही है।

Tags:    

Similar News