Bikru Kand: 'विकास दुबे मेरा खास दोस्त, मरने पर खूब रोया था' अधिकारी का ऑडियो वायरल

Bikru Kand: ग्राम विकास अधिकारी सोशल मीडिया पर एक आडियो वायरल हो रहा है। यह अधिकारी कानपुर जिले के संदलपुर ब्लॉक में तैनात है।

Newstrack :  Network
Published By :  Dharmendra Singh
Update: 2021-07-20 17:07 GMT

विकास दुबे (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)

Bikru Kand: उत्तर प्रदेश के कानपुर का बिकरू कांड और पुलिस एनकाउंटर में मारा गया विकास दुबे एक बार फिर चर्चा में है। अब एक ग्राम विकास अधिकारी सोशल मीडिया पर एक आडियो वायरल हो रहा है। यह अधिकारी कानपुर जिले के संदलपुर ब्लॉक में तैनात है।

वायरल आडियो में ग्राम विकास अधिकारी कह रहा है विकास दुबे का खास आदमी था। अपराधी की मौत से उसका बहुत नुकसान हुआ है। वह यह भी कबूल कर रहा है कि अगर जांच होती तो वह भी सलाखो के पीछे यानी जेल में होता। आडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों के होश उड़ गए हैं और निर्देश पूछताछ का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस ने ग्राम विकास अधिकारी से पूछतांछ की है। अब विकास अधिकारी ने कहा कि आडियो में उसकी आवाज नहीं है।
यह आडियो मंगलवार की दोपहर को सोशल मीडिया तेजी से वायरल हुआ है। कहा जा रहा है कि यह आडियो संदलपुर ब्लॉक में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी विपिन त्रिपाठी का है जिसमें खुद को विकास का करीबी बता रहा है।


वह कह रहा है कि विकास भले ही उससे उम्र में बड़ा था, लेकिन वह उसे हमेशा विकास ही कहता था। वह यभी कह रहा है कि एनकाउंटर में विकास दुबे के मारे जाने के बाद वह खूब रोया था। उसको आडियो में यह कहते सुना जा सकता है कि अगर सारे राज खुल जाते वह जेल में होता।
वह आडियो में कह रहा है कि विकास दुबे के घर बड़ा चलता था जिसमें वहां पुलिस, सचिव और लेखपाल समेत सभी खाना खाते थे। आडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों के कहने पर संदलपुर चौकी इंचार्ज रणजीत सिंह ने ग्राम विकास अधिकारी बिपिन त्रिपाठी से पूछतांछ की। बिपिन ने आडियो को एक साल पुराना बताया है और वह उसमें उसकी आवाज नहीं है।


Tags:    

Similar News