Chandauli Crime News: तालाब में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Chandauli Crime News: मृतक आलोक कुमार 3 दिनों से लापता था और उसकी खोजबीन की जा रही थी। मृतक पर लड़की भागने का आरोप था।

Written By :  Ashvini Mishra
Published By :  Pallavi Srivastava
Update: 2021-07-20 05:21 GMT

शव की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो: सोशल मीडिया)

Chandauli Crime News: चन्दौली जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र के बथावर गांव में उस समय सनसनी फैल गयी जब गांव वालों ने तालाब में उतराता शव देखा। आनन फानन में ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतक के परिवाले वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

बता दें कि चन्दौली जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र के बथावर गांव के तालाब में मंगलवार को सुबह एक युवक का शव दिखने से हड़कंप मच गया। जब शव को निकाला गया तो उसकी पहचान गांव के ही 22 वर्षीय आलोक कुमार पुत्र राम जन्म के रूप में हुई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तत्काल सकलडीहा कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस। पुलिस की उपस्थिति में ग्रामीणों ने शव को तालाब से बाहर निकाला। पहचान के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

लड़की भगाने के मामले में हत्या की आशंका (सांकेतिक फोटो)pic (social media)

तीन दिन से लापता था युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक आलोक कुमार 3 दिनों से लापता था और उसकी खोजबीन की जा रही थी। मंगलवार को सुबह जब इलाके में दुर्गंध उठने लगी तो तालाब में देखा गया। तालाब में एक शव उतराया हुआ मिला। शव की पहचान अशोक कुमार पुत्र राम जन्म के रूप में हुई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुट गई।

बता दें कि परिजनों ने आरोप लगाया कि आलोक कुमार की हत्या की गई है। मृतक पर प्रेम प्रसंग के मामले में लड़की भगाने का आरोप था और उसके खिलाफ थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। इसी कारण परिजन लड़की के घर वालों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

इस सम्बंध में बात करने पर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा। उक्त मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News