Shraddha Murder Case: श्रद्धा की हत्या के बाद बॉयफ्रेंड आफताब ने किया था ये सब घिनौना काम! सुनकर उड़ जाएंगे होश

Delhi Shraddha Murder Case: राजधानी दिल्ली में 27 वर्षीय महिला के प्रेमी ने उसे मार डाला और सिर्फ इतना ही नहीं.. उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया और पूरे दिल्ली में शरीर के अंगों को बिखेर दिया।

Written By :  Meghna
Update: 2022-11-15 13:57 GMT

Shraddha Murder Case (photo: social media )

Shraddha Murder Case: दुनियाभर से ऐसे कई क्राइम केसेज़ सामने आते रहते हैं जो हमें इंसान के इंसान होने पर सवाल खड़ा करने पर मजबूर कर देते हैं। एक ऐसा ही केस कहीं और नहीं हमारे देश से ही सामने आया है। नेशनल कैपिटल दिल्ली से क्राइम कैपिटल बनती दिल्ली पर एक और दाग आ लगा है।

श्रद्धा के प्रेमी शरीर को 35 टुकड़ों में दिया काट

अगर यह घटना दुनिया में कहीं भी हुई होती तो शायद हम यकीन करते या ना करते या एक दफा पढ़ कर भूल भी जाते। लेकिन, यह वारदात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुई है। एक 27 वर्षीय महिला के प्रेमी ने उसे मार डाला और सिर्फ इतना ही नहीं.. उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया और पूरे दिल्ली में शरीर के अंगों को बिखेर दिया। इस बर्बर कृत्य को अंजाम देने वाले के उस शख्स को घटना पांच महीने बाद पुलिस ने पकड़ लिया है।

पुलिस ने आरोपी की पहचान आफताब आमीन पूनावाला रूप में की

पुलिस ने आरोपी की पहचान आफताब आमीन पूनावाला के रूप में की है। वह पीड़िता 27 वर्षीय श्रद्धा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था। पूछताछ के दौरान पूनावाला ने खुलासा किया कि श्रद्धा उन पर शादी करने का दबाव बना रही थीं। इसे लेकर वे अक्सर झगड़ते रहते थे जिससे परेशान होकर उसने ये कदम उठाया।

18 मई को कहासुनी के बाद पूनावाला ने की हत्या

18 मई को कहासुनी के बाद पूनावाला ने अपनी लिन इन पार्टनर श्रद्धा का गला दबा दिया। फिर उसने एक धारदार हथियार से उसके शरीर के 35 टुकड़े-टुकड़े कर दिए और कटे हुए हिस्सों को स्टोर करने के लिए एक फ्रिज खरीद लिया। अगले 16 दिनों में, वह रात के अंधेरे में निकल जाता और दिल्ली के आसपास विभिन्न स्थानों पर टुकड़ों को फेंका करता था।

हत्या के बाद ये सब करता था खूनी आफताब

  • श्रद्धा का गला घोंटने और उसके शरीर को काटने के बाद आफताब ने कथित तौर पर शरीर के टुकड़ों को स्टोर करने के लिए 300 लीटर का रेफ्रिजरेटर खरीदा। शरीर के टुकड़ों को स्टोर कर कर के उसने 16 दिनों में दिल्ली के जंगलों और अलग अलग जगहों में फेंक दिया।
  • आफताब ने पुलिस को बताया कि उसने श्रद्धा के शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया। जघन्य अपराध को छुपाने के अपने तौर-तरीकों का खुलासा करते हुए आफताब ने कहा कि उसने उसके शव की दुर्गंध को दूर रखने के लिए अगरबत्ती का इस्तेमाल किया और उन्हें जलाता रहा ताकि बदबू ना फैले।
  • सूत्रों ने बताया कि आफताब उसी कमरे में सोता था जहां उसने पीड़िता के शव के टुकड़े किए थे। वह कथित तौर पर फ्रिज में रखने के बाद उसके चेहरे को देखा करता था।
  • पुलिस ने बताया कि हत्या के कुछ दिनों बाद आफताब एक अन्य महिलाओं को अपने अपार्टमेंट में लाया करता था। वह अक्सर महिलाओं को घर ले आता था, जबकि श्रद्धा के शरीर के अवशेष अब भी अपार्टमेंट के फ्रिज में थे।

श्रद्धा का परिवार करता रहा मना फिर भी गई आफताब के पास

पीड़िता के पिता विकास मदान ने 8 नवंबर को दिल्ली के महरौली थाने में अपनी बेटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में विकास ने कहा कि वह महाराष्ट्र के पालघर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बेटी श्रद्धा मुंबई में एक कॉल सेंटर में काम करती थी, जहां उसकी मुलाकात पूनावाला से हुई।

श्रद्धा के परिवार के विरोध के बावजूद आफताब और श्रद्धा अंततः एक रिलेशनशिप में आ गए और दिल्ली चले गए। दंपति ने शहर के छतरपुर इलाके में एक फ्लैट किराए पर लिया। हालांकि, मई 2022 के बाद से विकास की अपनी बेटी से कोई बातचीत नहीं हुई और न ही वह उससे संपर्क कर सके। जांच करने पर पता चला कि पांच माह पहले श्रद्धा की हत्या की गई थी। पुलिस ने पूनावाला को छतरपुर स्थित फ्लैट से दबोचा और पूछताछ के लिए ले गई। उससे पूछताछ के बाद, पुलिस ने शहर के एक जंगली इलाके में पीड़िता के शरीर के अंगों की तलाश शुरू की। घटनास्थल से कुछ हड्डियां बरामद हुई हैं। आगे की जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News