Ghaziabad Viral Vidio : कैब चालक को साइड मांगना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल, जानिये क्या है मामला

कैबचालक के द्धारा हाॅन बजाकर साइड मांगने पर बेखौफ दबंगों ने कर दी उसकी पिटाई

Written By :  Bobby Goswami
Published By :  Pallavi Srivastava
Update: 2021-06-19 05:56 GMT

Ghaziabad News: गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में कुछ दबंग लड़कों ने कैब चालक की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर एकत्रित भीड़ ने जब कैब चालक को आरोपियों से बचाने की कोशिश की तो उनके साथ भी बदसलूकी की गई। मामला साहिबाबाद के श्याम पार्क इलाके का है। कैब का शीशा भी तोड़ दिया गया। मामले से जुड़ा लाइव वीडियो वायरल हो रहा है। मामले की वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

हॉर्न बजाने को लेकर कर दी पिटाई

बताया जा रहा है कि कैब चालक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने हॉर्न बजाया था। लेकिन दबंग लड़कों को यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने कैब चालक से कहासुनी शुरू कर दी। कैब चालक ने जब जवाब दिया तो उसकी पिटाई कर दी गई। पिटाई का विडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि कैब चालक को बचाने के लिए जब एक बुजुर्ग आते हैं तो दबंग युवक बुजुर्ग को भी पीछे हटने को कह देते हैं। गाली गलौज भी हो रही है। हंगामे के चलते रोड पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई है। वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि एक महिला मौके पर मौजूद है जो कैब चालक को थप्पड़ मार रही है। यह सभी लोग कैब चालक पर बदतमीजी का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि सवाल यह है कि अगर कैब चालक का कसूर था तो पुलिस को इन्फॉर्म करने की बजाय लोगों ने खुद कानून हाथ में क्यों लिया।

छत से बनाया गया वीडियो

वीडियो छत से बनाया गया है। लोगों को वीडियो बनाने से भी मना किया जा रहा था। लेकिन फिर भी पूरी घटना कैमरे में कैद हुई है। जिसके बाद आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया गया है। साहिबाबाद पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं कैब ड्राइवर को प्राथमिक उपचार दिलवाया गया है।

Tags:    

Similar News