Ghaziabad : साहस को सलाम, बनाया खौफनाक वारदात का वीडियो, वायरल वीडियो से पकड़ में आ गया खूंखार सलमान

गाजियाबाद से सामने आए एक खौफनाक वीडियो की मदद से खूंखार सलमान को पुलिस ने पकड़ा है। हाल ही में उसका एक वीडियो सामने आया था।

Report :  Bobby Goswami
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-12-14 05:47 GMT

(फोटो- न्यूजट्रैक) 

Ghaziabad : गाजियाबाद से सामने आए एक खौफनाक वीडियो की मदद से खूंखार सलमान को पुलिस ने पकड़ा है। सलमान पर देश की राजधानी के अलावा आसपास के इलाकों में करीब 50 से ज्यादा अपराधिक मुकदमे दर्ज थे, और लूट की वारदात अंजाम देने से पहले गोली चलाने से भी सलमान परहेज नहीं करता था। हाल ही में उसका एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में उसकी खौफनाक हरकत देखी जा सकती थी।

दिनदहाड़े रोड पर उसने एक पूरे परिवार को बंधक बना लिया था। यह सब कुछ लाइव वीडियो में कैद था। आखिरकार इस वीडियो की मदद से पुलिस ने खूंखार सलमान को पकड़ लिया। आइए जानते हैं, सलमान की तलाश कितने राज्यों की पुलिस को थी, और अब तक उसने किस तरह से देश की राजधानी और आसपास के इलाकों को हिलाकर रख दिया था।

वायरल वीडियो एक महिला ने बनाया था

सलमान और उसके साथी की करतूत उस समय कैमरे में कैद हो गई थी जब बीती 19 नवंबर को उसने गाजियाबाद के राजेंद्र नगर इलाके में गाड़ी से जा रहे परिवार को ओवरटेक किया। पूरे परिवार को रोड पर उतार दिया गया, और महिला से चेन छीनने की कोशिश की गई। मगर इस दौरान शोर मच गया और सलमान और उसका साथी डर गए।


इस बीच उनकी बाइक रोड पर गिर गई।लेकिन खुद को बचाने के लिए आरोपियों ने पिस्टल निकाली। दिनदहाड़े उन्होंने पूरे परिवार को बंधक बना लिया था। इस पूरे घटनाक्रम का पास की सोसाइटी में रहने वाली महिला ने वीडियो बना लिया था। यह वीडियो जमकर वायरल हुआ था। परिवार को डराते धमकाते हुए और हवा में हथियार लहराते हुए सलमान और उसका साथी फरार हो गए थे।दोनों ने हेलमेट पहना हुआ था,और बाइक पर वह तेज गति से भागे थे।

पहचान नहीं होने के बावजूद पुलिस इस गैंग की तलाश में जुटी हुई थी। और आखिरकार कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस ने सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। सलमान का साथी अभी भी फरार है सलमान देश की राजधानी दिल्ली के सुन्दरपुरी इलाके का रहने वाला है। उसने दिल्ली और आसपास के राज्यों में 50 से ज्यादा आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया है। यह वह वारदातें हैं जिनका रिकॉर्ड मिल पाया है। माना जा रहा है कि कई अन्य मामले भी सामने आ सकते हैं।

देश की राजधानी की पुलिस भी नहीं पकड़ पाई

गाजियाबाद पुलिस ने सलमान को पकड़ लिया है। पुलिस ने खुद ही बताया है कि देश की राजधानी की पुलिस भी सलमान को तलाश रही थी।मतलब साफ है कि सलमान काफी शातिर है। उसके साथी का पकड़ा जाना भी जरूरी है। एक वायरल वीडियो की मदद से पुलिस उसे पकड़ पाई।

इस मामले में उस महिला की भी तारीफ करनी होगी जिसने वीडियो बनाया।अच्छा हुआ 19 नवंबर को सलमान अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाया।क्योंकि पुलिस के मुताबिक वो गोली चलाने से भी परहेज नहीं करता है। अगर उसने गोली चला दी होती तो किसी की जान भी जा सकती थी।पुलिस के पास बाइक का नंबर तक नहीं था।

इस ब्लाइंड केस को सुलझाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती से कम नहीं था।वायरल वीडियो मददगार बना और आखिरकार सलमान अब सलाखों के पीछे है। सलमान काफी खूंखार है। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता।लेकिन खूंखार सलमान को पकड़ने का कारण खौफनाक वायरल वीडियो बना।

Tags:    

Similar News