प्रेमी युगल की उनके पिताओं ने गोली मारकर की हत्या लाशों को कुएं में फेंका

Update: 2016-12-27 13:25 GMT

फिरोजाबाद: यूपी के दो पिता अपने बेटे और बेटी की मौत के हत्यारें बन गए। यहं के गाओं में 9वीं की छात्रा और 12 वीं का छात्र एक दुसरे से प्यार करते थे। जो उनके परिजनों को मंजूर नहीं था। मंगलवार को पिता गौरीशंकर ने अपने लड़की कुमारी प्रवेश और शिव नाथ ने अपने लड़के रवि को खेत पर बुलाया और दोनों को पेड़ से बांधकर गोली मार दी। हत्या के बाद दोनों शवों को कुएं में डाल दिया।

क्या है मामला ?

-फिरोजाबाद के पुरा गाओं के रहने वाले दो परिवार रिस्तेदार हैं।

-दोनों के प्यार की खबर को सुन दोनों परिवार आग बबुला हो गया।

-24 दिसंबर को दोनों के पिता ने इन दोनों की मौत की साजिश रची।

-खेत में ले जाकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया।

-इस वारदात को छिपाने के लिए थाना सिरसागंज में इनकी गुमशुदगी का केस दर्ज करा दिया।

आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर...

तीन दिन बाद मिला दोनों का शव

-तीन दिन बाद मंगलवार को सूखे कुएं से बदबू आई तो ग्रामीणों ने पुलिस को सुचना दी।

-पुलिस ने भी ग्रामीणों की मदद से जब दोनों शवों को निकाला तो उनके होश उड़ गए।

-पुलिस ने लड़की और लड़के के पिता को अरेस्ट कर लिया है।

-दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया है।

-पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया।

मृतक लड़के रवि की बहन के मुताबिक

उसके भाई को लड़की ने फोन करके बुलाया था और उसके साथ मारपीट की थी जिससे उसकी मौत हो गई।

क्या कहा गौरीशंकर ने

-मैंने छत पर इन दोनों रंगे हाथ पकड़ा था।

-जिसके बाद दोनों की पिटाई की और लड़के के घरवालों को इस बात की जानकारी दी।

-लेकिन उसके घर के लोगों ने उन दोनों को जान से मारने की बात कही थी।

हिमांशु कुमार एसएसपी फ़िरोज़ाबाद

-ये प्रेम प्रसंग का मामला है।

-दोनों में प्रेम था जो इनके परिजनों को मंजूर नहीं था।

-इनके ही पिताओं ने इनकी हत्या की है, जिन्होंने अपना जुर्म भी कबुल लिया है।

Tags:    

Similar News