शोहदों की छेड़खानी से परेशान थी युवती, फांसी लगाकर दे दी जान

शोहदों की छेड़खानी से तंग आकर रविवार को एक छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया है और परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Update: 2016-08-28 16:54 GMT

महोबा: शोहदों की छेड़खानी से तंग आकर रविवार को एक छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने इस मामले में नामजद मुख्य आरोपी सुहेल और वीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। फोन पर धमकी देने वाले नीरज नाम के युवक की पहचान की जा रही है। पुलिस को शक है कि सुहेल और वीर ही नीरज बनकर धमकी देते थे।

क्या है मामला ?

-मामला महोबा जनपद के थाना श्रीनगर कस्बे के बजरंग कालोनी का है।

-जहां 17 साल की शबनम श्रीनगर कस्बे के राजकीय इंटर कॉलेज में क्लास 11 की स्टूडेंट थी।

-शबनम अपनी पढाई को लेकर गंभीर थी। मगर कस्बा निवासी सुहेल और ग्राम बिलरही निवासी वीर सिंह रोज बाइक से शबनम का पीछा करते थे।

-दोनों शबनम को रास्ते में रोककर उसका हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करते थे।

-शबनम ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को भी दी। लेकिन परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की।

यह भी पढ़ें ... बरेलीः लापता तीन बहनों की लाशें मिलीं, दो के हाथ बंधे थे, रेप की आशंका

शोहदों से तंग आकर लगा ली फांसी

-शबनम के परिजनों के अनुसार डर के कारण शबनम ने कॉलेज जाना भी बंद कर दिया था।

-कुछ दिन पहले शबनम के घर पर भी इन लड़को ने रात में घुसने का प्रयास किया। मगर शोर होने पर दोनों भाग गए।

-शबनम के परिजनों की मानें तो फोन पर भी ये लड़के उसे परेशान करते थे और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते थे।

-इन सब से परेशान शबनम मानसिक प्रताड़ित थी और गुमसुम सी रहने लगी थी।

-रविवार को जब शबनम के पिता हबीब और मां जुलेखा अपनी दूसरी लड़की का इलाज कराने गए हुए थे। तभी शबनम ने फांसी लगा ली।

यह भी पढ़ें ... दबंगों के खौफ से कोटेदार ने खाया जहर, राशन देने से किया था इंकार

आरोपी फरार

-आक्रोशित परिजन सड़क पर उतर आए और हंगामा करने लगे।

-सूचना पाकर थाना पुलिस और सीओ चरखारी गुरुदयाल सिंह कटियार भी मौके पर पहुंच गए।

-पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Tags:    

Similar News