Etah News: थाना बागवाला में चार वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार
Etah News: यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजकुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस ने ग्राम हरनावली, थाना बागवाला से आरोपी को गिरफ्तार किया।;
Etah News (Image From Social Media)
Etah News: थाना बागवाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मात्र 36 घंटे में चार वर्षीय मासूम बच्चे से दुष्कर्म करने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजकुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस ने ग्राम हरनावली, थाना बागवाला से आरोपी को गिरफ्तार किया।
36 घंटे में हुई गिरफ्तारी
थाना बागवाला पुलिस ने 8 मार्च 2025 को दर्ज मुकदमा संख्या 36/2025 धारा 5एम/6 पोक्सो एक्ट के तहत वांछित अपराधी मुकेश पुत्र श्रीनिवास, निवासी ग्राम हरनावली, थाना बागवाला, जनपद एटा को 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को 9 मार्च 2025 को सुबह करीब 9:50 बजे ग्राम हरनावली से पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं कई गंभीर मामले गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं—. मुकदमा संख्या 82/2023 – धारा 377/452 भादवि व 5एम/6 पोक्सो एक्ट मुकदमा संख्या 36/2025 – धारा 5एम/6 पोक्सो एक्ट
थाना पुलिस टीम की सराहनीय कार्रवाई से आरोपी की गिरफ्तारी में थाना बागवाला पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। टीम में शामिल थे प्रभारी निरीक्षक श्री अखिलेश कुमार दीक्षित, उपनिरीक्षक श्री जयकिशन हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह
पुलिस का बयान
अपर पुलिस अधीक्षक एटा राज कुमार सिंह ने कहा कि कि इस तरह के जघन्य अपराधों में संलिप्त आरोपियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है।घटना के बाद गांव में आक्रोश था, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी के बाद लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। ग्रामीणों ने मांग की है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई इस तरह का घिनौना अपराध करने की हिम्मत न कर सके।
पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।