Etah News: प्रधान और सचिव द्वारा नही कराया जाता है विकास कार्य, सम्पति की जांच की मांग

Etah News: एटा जनपद के ब्लाक जलेसर क्षेत्र की ग्राम पंचायत शकरौली के उपग्राम धर्मपुर के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव पर विकास कार्य नही कराये जाने सहित अनेक गंभीर आरोप लगाये हैं।;

Report :  Sunil Mishra
Update:2025-03-07 20:43 IST

Etah News

Etah News: एटा उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के ब्लाक जलेसर क्षेत्र की ग्राम पंचायत शकरौली के उपग्राम धर्मपुर के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव पर विकास कार्य नही कराये जाने सहित अनेक गंभीर आरोप लगाये हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लगभग छः हजार आवादी वाले इस गांव में बीते चार वर्षों में पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधान द्वारा नाली,खरंजा के नाम पर एक भी ईंट नहीं लगाई गयी है। सफाई कर्मी भी नही आता है। शुक्रवार को सैंकड़ो की तादाद में पहुंचे ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुंच मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित एक ज्ञापनपत्र तहसीलदार अरविन्द गौतम को सौंपा गया।   

मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापनपत्र में कहा गया है कि गांव में ग्रामीणों ने अपने निजी रुपये से लगाये गए हैंडपंपों को भी सचिव एवं ग्राम प्रधान ने सरकारी खातों में निहित कर सरकारी धन हड़पा गया है। बीते चार साल में धर्मपुर गांव में सचिव एवं ग्राम प्रधान ने एक-दो नाली का निर्माण कराया है। उसमें भी घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। इन सभी तथ्यों की जाँच हेतु आईजीआरएस पोर्टल पर कई बार शिकायत की जा चुकी है। जिसमें सचिव एवं ग्राम प्रधान द्वारा फर्जी रिपोर्ट लगाकर निस्तारण कर दिया जाता है। दशकों से शकरौली ग्राम पंचायत पर एक ही सचिव सुनील दिवाकर जमा हुआ है जो हमारे गांव धर्मपुर के विकास कार्यों में बाधा बना हुआ है।

बिना घूंस लिए कोई भी कार्य नहीं होने देता है। जनहित में तत्काल प्रभाव से सुनील दिवाकर ग्राम पंचायत सचिव को हटाया जाए। ग्राम पंचायत सचिव सुनील दिवाकर कई वर्षों से शकरौली पंचायत पर तैनात रहने के कारण बीते कई चुनावों में प्रधानी के निष्पक्ष चुनाव नहीं होने देता है। अपने मन मुताबिक प्रधान चुनने की राजनीति करता रहता है। पंचायत सचिव सुनील दिवाकर  की संपत्ति की भी निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए। शकरौली पंचायत में बिना विकास कार्य कराए ही सचिव एवं ग्राम प्रधान ने मिलकर घोटाले किये हैं। जिसकी निष्पक्ष जाँच कर कार्यवाही होनी चाहिए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अतिशीघ्र सभी माँगें पूरी नहीं की गई तो समस्त ग्रामवासी तहसील प्रांगण में धरना प्रदर्शन करेंगे एवं आगामी विधानसभा चुनाव में चुनाव वहिष्कार करेंगे। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Tags:    

Similar News