पति करता था पत्नी पर शक, काट डाली नाक, सास और नंद ने भी दिया साथ

यूपी में एक पति की हैवानियत सामने आई है। पति ने पत्नी के अवैध संबंध के शक में उसकी चाकू से नाक काट दी। इस हैवानियत में पति का साथ उसकी बहन और मां ने भी दिया।

Update: 2016-09-14 15:38 GMT

शाहजहांपुर : यूपी में एक पति की हैवानियत सामने आई है। पति ने पत्नी के अवैध संबंध के शक में उसकी चाकू से नाक काट दी। इस हैवानियत में पति का साथ उसकी बहन और मां ने भी दिया।

क्या है मामला?

-यह मामला खुटार थाना क्षेत्र के नरौठा गांव का है।

-यहां के रहने वाले संजीव राठौर की शादी 8 साल पहले कमलेश नाम की महिला से हुई थी।

-पत्नी कमलेश शादी के बाद 2 साल तक अपने पति के साथ ससुराल में रही।

-घर में आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता था।

-पति संजीव को पत्नी पर गांव के रहने वाले दूसरे युवक पर अवैध संबंध का शक था।

यह भी पढ़ें ... चोरी का आरोप लगा कर नाबालिक से किया दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्च पाउडर

6 साल तक दोनो रहे अलग

-शादी के 2 साल बीत जाने के बाद पत्नी कमलेश पति संजीव को छोड़कर अपने मायके चली गई।

-इसके बाद दोनों 6 साल अलग रहे।

-पति संजीव का 6 साल अलग रहने का शक और गहरा हो गया।

-इसके बाद दोनों परिवारों ने एक-दूसरे से संपर्क किया।

-गांव के कुछ लोगों ने दोनो के बीच समझौता कराने की कोशिश की।

-जिसके बाद तीन महीने पहले पत्नी कमलेश अपने पति संजीव के साथ रहने लगी।

यह भी पढ़ें ...प्रेमी ने होटल में बुलाया, केरोसीन लाया और उसके बाद उठाया खौफनाक कदम

पति ने काटी नाक

-बुधवार सुबह पति-पत्नी के बीच फिर से किसी बात को लेकर कुछ कहा-सुनी हुई।

-जिसके बाद संजीव ने घर में रखे चाकू से पत्नी कमलेश पर हमला कर उसकी नाक काट दी।

-घटना के बाद विक्टिम थाने पहुंची और पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें ... पति ने फूफा से करवाया 2 बार रेप, खून से लेटर लिखकर मांग रही न्याय

क्या कहना है विक्टिम का ?

-विक्टिम कमलेश का कहना है कि उसकी नंद और सास ने जमीन पर गिराकर हाथ पैर पकड़े और पति संजीव ने उसके सीने पर बैठकर उसकी नाक काट दी।

-उसे जमीन पर तड़पता छोड़कर सभी वहां से फरार हो गए।

-विक्टिम का कहना है कि उसका पति उसपर पचास हजार रुपए नकद दहेज की मांग भी करता है।

क्या कहना है पुलिस का ?

-एसओ राजेश सिंह का कहना है कि विक्टिम की तहरीर के आधार पर पति, नंद और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है

आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सभी आरोपी अभी फरार हैं। जल्द ही सभी को अरेस्ट कर लिया जाएगा।

 

Tags:    

Similar News