पति की बेरोजगारी से तंग महिला ने बच्चों संग लगाई आग, तीनों की मौत

Update: 2016-03-09 09:57 GMT

बलिया: जिले के बलेउर गांव में बुधवार सुबह पति से तकरार के बाद एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ आग लगा ली। इस घटना में महिला समेत दोनों बच्चों की मौत हो गई।

क्या है मामला?

-सहतवार थाना क्षेत्र के बलेउर गांव की घटना।

-गांव में अनीता (26 साल) अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थी।

-पति के काम ना करने से परेशान अनिता का बुधवार सुबह झगड़ा हुआ था।

-अनिता पांडेय अपने बेटे ऋषभ (4 साल) और तृष्णा (2 साल) के साथ कमरे में बंद होकर आग लगा लिया।

मां सहित दोनों बच्चों की मौत

-इस घटना में दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

-अनिता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

-काफी प्रयासों के बाद भी महिला को नहीं बचाया जा सका।

-अनिता को बचाने में उसका पति बृजेश भी झुलस गया।

घटना की वजह

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने बताया कि बृजेश बेरोजगार था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में बराबर विवाद होता था। मंगलवार रात को भी दोनों में विवाद हुआ था। घरेलू कलह को लेकर अनीता ने यह कदम उठाया। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Tags:    

Similar News