Lucknow Crime News: जूनियर डॉक्टर के साथ छेड़खानी, फिर सुर्खियों में लोहिया संस्थान, थाने में केस दर्ज

लोहिया संस्थान की जूनियर महिला डॉक्टर ने अपने साथ छेड़खानी करने का आरोपी डॉ. मुईन को बताया है। आरोपी डॉक्टर मुईन लोहिया संस्थान के सर्जरी विभाग में सीनियर डॉक्टर के पद पर तैनात हैं।

Report :  Sandeep Mishra
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2021-07-29 09:31 GMT

लखनऊ के लोहिया संस्थान में जूनियर डॉक्टर के साथ छेड़खानी- डिजाईन फोटो- सोशल मीडिया

Lucknow Crime News: राजधानी के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में एक बार फिर छेड़खानी का मामला सामने आया है। हर वर्ष यह सूबे का प्रतिष्ठित संस्थान ऐसी घटनाओं के कारण सुर्खियों में रहता है। ऐसी ही छेड़छाड़ की घटना के कारण एक बार फिर यह आयुर्विज्ञान संस्थान चर्चा में आ गया है। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में एक सीनियर डॉक्टर ने इंटर्नशिप कर रही एक जूनियर महिला डॉक्टर को बंधक बनाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। ऐसा उस पीड़ित महिला जूनियर डॉक्टर का आरोप है।

संस्थान की जूनियर महिला डॉक्टर ने अपने साथ छेड़खानी करने का आरोपी डॉ. मुईन को बताया है। आरोपी डॉक्टर मुईन लोहिया संस्थान के सर्जरी विभाग में सीनियर डॉक्टर के पद पर तैनात हैं। पीड़ित जूनियर डॉक्टर ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके संस्थान के सीनियर सर्जन डॉक्टर मुईन उसके व्हाट्स नम्बर पर अश्लीलतापूर्ण मैसेज भी किया करता था।

डॉ. मुईन जूनियर डॉक्टर को गंदे मैसेज भी भेजते थे

पीड़ित जूनियर डॉक्टर ने डॉ. मुईन को ऐसे गंदे मैसेज भेजने से कई बार रोका भी था, लेकिन अपनी मनचली आदतों से बाज नही आये। बीते दिन उन्होंने अपने अंदर इतनी हिम्मत जुटा ली कि वे ड्यूटी के दौरान अपनी इस जूनियर डॉक्टर के केबिन में घुस गए और केबिन में उसे बंधक बनाकर उसके साथ काफी देर तक छेड़खानी पूर्ण हरक़तें करते रहे। इस मामले में पीड़ित जूनियर डॉक्टर ने राजधानी के विभूतिखण्ड थाने में डॉक्टर मुईन के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है।

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में महिला में छेड़छाड़ का यह पहला मामला नहीं है। इस संस्थान में हर वर्ष महिला डॉक्टर्स व महिला मरीज़ों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं घटतीं रहतीं हैं, जिस कारण से यह मेडिकल संस्थान चर्चा का केंद्र बना रहता है। इससे पूर्व भी जून 2021 में अमेठी की एक कोरोना पीड़ित महिला मरीज को उसके परिजनों ने इलाज के लिये इसी लोहिया संस्थान में भर्ती कराया था, तब इस महिला मरीज ने इस संस्थान के एक डॉक्टर व कुछ कर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

महिला मरीज के साथ भी हो चुकी है छेड़छाड़

महिला मरीज के साथ भी हो चुकी है छेड़छाड़

इस मामले की भी रिपोर्ट पीड़ित महिला मरीज के परिजनों ने थाने ने दर्ज करवाई थी। यह प्रकरण तो इतना ज्यादा चर्चा रहा था कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस मामले में जांच के आदेश भी दिये थे। इसी तरह से जुलाई 2020 में भी यह लोहिया संस्थान छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर फिर सुर्खियों में आया था।6 जुलाई 2020 को संस्थान की महिला डॉक्टर ने संस्थान के एक सीनियर डॉक्टर गौतम पर अपने साथ छेड़खानी के काफी गम्भीर आरोप लगाये थे।इस मामले ने उस समय काफी तूल पकड़ा था।आरोपी डॉक्टर के खिलाफ पीड़ित महिला डॉक्टर ने थाना विभूति खण्ड मामला दर्ज करवाया था।

हर वर्ष हो रही महिला डॉक्टर्स व महिला मरीजों के साथ छेड़छाड़

सूबे के इस प्रतिष्ठित संस्थान में हर वर्ष हो रहीं महिला डॉक्टर्स व महिला मरीजों के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं के कारण अब इस संस्थान की छवि बेहद कलंकित हो रही है।सबसे खास बात तो यह भी देखने को मिली है कि अब तक इस संस्थान में जितनी भी छेड़छाड़ की घटनाएं हुईं हैं उनमें सभी मे मामले भी दर्ज हुए,सभी घटनाओं की संस्थान प्रशासन ने जांच के भी आदेश भी दिए लेकिन बाद में यह सारे के सारे प्रकरण ठंडे बस्ते में चले गए।हर वर्ष इस लोहिया संस्थान में होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं के पीछे की असली वजहों सेअब सरकार को पर्दा उठाना ही चाहिये।

Tags:    

Similar News